The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Girl On The Train trailer: Parineeti Chopra’s plays a murder suspect in this movie

क्या है The Girl On The Train की ख़ास बात, जिसमें चुलबुली परिणीति साइको किलर बनने जा रही है

जब हॉलीवुड में ये फिल्म बनी थी, गर्दा उड़ा दिया था.

Advertisement
pic
3 फ़रवरी 2021 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2021, 02:27 PM IST)
Img The Lallantop
'द गर्ल ऑन द ट्रेन' फिल्म का डायरेक्शन किया है रिभु दासगुप्ता ने. जो इससे पहले अमिताभ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की फिल्म 'तीन' और इमरान हाशमी की वेब सीरीज़ 'द बार्ड ऑफ ब्लड' बना चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
परिणीति चोपड़ा की नई फिल्म आ रही है. जिसका नाम है 'द गर्ल ऑन द ट्रेन'. इसका ट्रेलर आज रिलीज़ कर दिया गया है. फिल्म साल 2016 में आई हॉलीवुड फिल्म 'The Girl On The Train' का हिंदी अडेप्टेशन है. ये हॉलीवुड फ़िल्म भी साल 2015 में आई इसी नाम के उपन्यास पर बेस्ड थी. जिसे लिखा था पॉला हॉकिंस ने. क्या है फिल्म की कहानी, कैसा है ट्रेलर और ये फिल्म कब रिलीज़ होगी, सब बताएंगे आपको. तो चलिए शुरुआत करते हैं.

The Girl on the train

1. क्या है The Girl On The Train की कहानी कहानी है मीरा कपूर यानी परिणीति चोपड़ा की. जो रोज़ एक ट्रेन से सफर करती है. एक ही रूट से आती-जाती है. इसी रास्ते पर उसे एक लड़की (अदिति राव हैदरी) दिखाई देती है. जिसे देखकर मीरा को उसका अतीत याद आता है. मगर एक दिन ये लड़की कहीं गायब हो जाती है. मीरा उसे ढूंढने की कोशिश भी करती हैं. मगर वो कहीं नहीं मिलती. बाद में पता चलता है कि उसका मर्डर हो गया है. इस मर्डर केस में पुलिस को शक होता है मीरा कपूर पर. कहानी में ट्विस्ट यहीं से आता है. पुलिस को छानबीन में ये भी पता चलता है कि मीरा को एम्नेशिया नाम की एक दिमागी बिमारी है. जिसमें आदमी के दिमाग में किसी भी तरह की नई यादें नहीं बनती. मतलब वो चीजों को भूलता चला जाता है.

Pari

अब ये मर्डर किसने किया? अगर मीरा कपूर ने उस लड़की को मारा, तो उसके पीछे क्या वजह थी? मीरा कपूर को उस लड़की में अपना कौन सा अतीत दिखाई पड़ता है? इन सभी सवालों का जवाब आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा. 2. कैसा है The Girl On The Train ट्रेलर? ट्रेलर ठीक-ठाक ही है. 2 मिनट 26 सेकेंड के इस ट्रेलर में कुछ शॉट्स शानदार है. स्पेशली जब-जब परिणीति का क्लोज़अप शॉट लिया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में मीरा यानी परिणीति का नरेशन है. जो अपनी आवाज़ में अपनी कहानी बता रही है. ये नरेशन उतना स्ट्रांग नहीं है, जितना इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी. मर्डर-मिस्ट्री फिल्म होने के नाते परिणीति का ये नरेशन बहुत ढीला-ढाला सा है. ट्रेलर ऐसा है कि अगर आप इसे दो बार नहीं देखेंगे तो आपको इसका प्लॉट समझ नहीं आएगा. मतलब चीज़ें बहुत उलझे हुए तरीके से दिखाई गई हैं.

Pari

''मुझे याद करना ही होगा''

कुछ जगहों पर परिणीति की एक्टिंग कमाल की है. जैसे जब-जब मीरा कपूर अपनी पिछली बातों को याद करने की कोशिश करती है, उस समय उनकी झुंझलाहट. अपने बाल नोंचना हो या शीशे में अपना सिर मारना. बाथ टब से अचानक निकलना हो या ट्रेलर के लास्ट सीन में ये कहते हुए रोना कि, परिणीति की एक्टिंग उस पर्टिकुलर जगह पर फिट बैठती है. अब मीरा कपूर इस केस से खुद को कैसे बाहर निकालेंगी. इसके लिए फिल्म के रिलीज़ होने का इंतज़ार करना होगा. 3. कौन-कौन है फिल्म में? # परिणीति चोपड़ा

Pari

परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत की थी साल 2012 में आई फिल्म 'इशकज़ादे' से. इसमें उन्होंने दबंग लड़की का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्होंने जितनी फिल्में की सभी में चुलबुला और रोमांटिक अंदाज़ ही देखने को मिला. अब 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में परिणीति एक नए तरह का किरदार निभाने जा रही हैं. सीरियस और इंटेंस. ट्रेलर देखकर तो यही लग रहा है कि परिणीति अपने रोल से निराश नहीं करेंगी. # अदिति राव हैदरी

TGOTT

अदिति ने मूवी में उस लड़की का किरदार निभाया है जिसका मर्डर हो जाता है. अदिति ने अपने करियर में हर ज़ॉनर की फिल्म की है. तो उनके लिए ये किरदार इतना मुश्किल नहीं लग रहा है. उनके इस रोल में भी कुछ लोचा दिखाई दे रहा है. जिसका अंदाज़ा ट्रेलर देखकर लगाया जा सकता है. # कीर्ति कुल्हारी

Kirti

कीर्ति इन दिनों फिल्मों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कमाल कर रही हैं. उनकी पिछली कुछ फिल्में जैसे 'उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक', 'मिशन मंगल' या उनकी वेब सीरीज़ 'क्रिमिनल जस्टिस' और 'फोर मोर शॉर्ट्स' इसका उदाहरण है. इस मूवी में कीर्ति, पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभा रही हैं. इन तीनों के अलावा अविनाश तिवारी, निशा आलिया और हितेन पटेल का अहम रोल होगा. 4. किसने बनाई है? 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' फिल्म का डायरेक्शन किया है रिभु दासगुप्ता ने. जो इससे पहले अमिताभ और नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की फिल्म 'तीन' और इमरान हाशमी की वेब सीरीज़ 'द बार्ड ऑफ ब्लड' बना चुके हैं. फिल्म का स्क्रीनप्ले भी रिभु दास ने ही लिखा है. 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' फिल्म को प्रोड्यूस किया है विवेक अग्रवाल ने. जो इससे पहले कंगना की 'क्वीन' और शाहिद-आलिया की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं. 5. कब रिलीज़ हो रही है? परिणीति की ये फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है. वैसे ये फिल्म पहले थिएटर में रिलीज़ की जानी थी मगर कोरोना वायरस ने ये प्लान चौपट कर दिया. बॉलीवुड में पहले भी क्राइम मिस्ट्री फिल्में बन चुकी हैं. जिसमें अनुराग कश्यप की 'अग्ली' और 2012 में आई विद्या बालन की 'कहानी' ने एक मार्क सेट कर दिया है. अब परिणीति की ये फिल्म इस स्टैंडर्ड को छुएगी या नहीं, ये तो 26 फरवरी को ही पता चल पाएगा. अब तक आपने 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का ट्रेलर नहीं देखा है तो यहां देख लीजिए-

Advertisement

Advertisement

()