बताया जा रहा था कि काबिल पिछले साल शुरू हुई नेटफ्लिक्स की सीरीज 'डेयरडेविल' कीकॉपी है. हालांकि अभी ताज़ा-ताज़ा आए ट्रेलर को देख ऐसा लगता नहीं है. हो सकता हैपूरी फिल्म देखने के बाद कुछ क्लू मिले. खैर, इसे डायरेक्ट किया है 'कांटे','मुसाफिर' और 'जज़्बा' जैसी फिल्मों के संजय गुप्ता ने. प्रोड्यूसर हैं राकेश रोशन.म्यूजिक दिया है राजेश रोशन ने. तीन रोशंस का साथ आना 'कोई मिल गया' की याद दिलाताहै, हालांकि 'काबिल' जैसा एफर्ट ऋतिक के करियर में पहले नहीं हुआ है.' इस कहानी मेंऋतिक दिव्यांग बने हैं. उनके कैरेक्टर का नाम रोहन भटनागर है जो देख नहीं सकता. उसेयामी के कैरेक्टर से प्यार हो जाता है. वो भी देख नहीं सकती. उनकी प्यारी सी, छोटीसी, मासूम सी जिंदगी है जिसे कुछ बुरे लोग कुचल देते हैं. पुलिस भी उसकी कोई मददनहीं करती. रोहन कहता है, शुरू तुम सब ने किया है, इसे खत्म में करूंगा. कॉन्सेप्टके लेवल पर दो बातें हैं जो प्रभावित करती हैं. पहला, ऋतिक का ऐसी कहानी चुननाजिसमें अंत तक वो देख नहीं सकते. ये करना बेहद कठिन होता है और एक कमर्शियल एक्टरके तौर पर वे जिस आरामदायक कोने में जाकर बैठे थे उससे बाहर निकलते दिखते हैं.दूसरा, फिल्म में जहां भी महत्वपूर्ण इमोशनल मौके आते हैं वहां ऋतिक का अभिनय वैसानहीं है जैसा करने के वे आदी हो चुके हैं. इससे पहले 'फिज़ा', 'मिशन कश्मीर' और'लक्ष्य' जैसी फिल्में रही हैं जिनमें ऋतिक का किरदार निश्चल, सौम्य रहा है. लेकिन'काबिल' में वे एक अलग ही धरातल पर हैं. इस फिल्म को देखने की जिज्ञासा बनती है.फिल्म को अगले साल 26 जनवरी को रिलीज किया जाना है. ट्रेलर देखें:https://www.youtube.com/watch?v=nubDFeiUAsI