The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Family Man writer Supern Verma to produce courtroom drama on Shah Bano Begum case the cinema show

शाह बानो केस पर फिल्म बनाएंगे 'द फैमिली मैन' के डायरेक्टर

खबरें हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई है. अब मेकर्स कास्ट फाइनल करने में जुट गए हैं.

Advertisement
pic
5 फ़रवरी 2024 (पब्लिश्ड: 07:16 PM IST)
supern verma
सुपर्ण वर्मा 'राणा नायडू' और 'द ट्रायल' जैसे शोज़ डायरेक्ट कर चुके हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा जगत से जुड़ी जानकारी चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पहुंचे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी तमाम खबरें:

1. ग्रैमी अवॉर्ड्स में टेलर स्विफ्ट के नाम हुआ ये रिकॉर्ड

66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में टेलर स्विफ्ट की एल्बम 'मिडनाइट' को अल्बम ऑफ़ द इयर का अवॉर्ड मिला. इसके साथ ही टेलर ग्रैमीज़ में चार बार 'एल्बम ऑफ़ द इयर' का अवॉर्ड अपने नाम करने वाली पहली आर्टिस्ट बन गई हैं.

2. शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन ने जीता ग्रैमी

ग्रैमी अवॉर्ड्स में शंकर महादेवन और ज़ाकिर हुसैन के बैंड शक्ति के एल्बम 'दिस मोमेंट' ने बेस्ट ग्लोबल म्यूज़िक एल्बम का अवॉर्ड जीता. ये शंकर महादेवन का पहला ग्रैमी है. तबला वादक ज़ाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड्स मिले. बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने भी दो ग्रैमी अवॉर्ड्स जीते.

3. वरुण धवन और एटली की फिल्म का टीज़र आया

वरुण धवन और एटली की आने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' का अनाउंसमेंट टीज़र आ गया है. टीज़र में वरुण काफी इंटेंस लुक में नज़र आ रहे हैं. फिल्म में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नज़र आएंगी. 'बेबी जॉन' 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी

4. शाह बानो केस पर फिल्म बनाएंगे सुपर्ण वर्मा  

'द फैमिली मैन' फेम राइटर सुपर्ण वर्मा अब शाह बानो बेगम केस पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक कर दी गई है. मेकर्स कास्ट फाइनल करने में जुट गए हैं.

5. ओटीटी पर रिलीज़ हुई अमिताभ बच्चन की 'ब्लैक'

रिलीज़ के 19 साल अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म 'ब्लैक' ओटीटी पर आ गई है. संजय लीला भंसाली डायरेक्टेड इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

6. सारा अली खान की 'मर्डर मुबारक' का टीज़र आ गया

सारा अली खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का टीज़र आ गया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया, टिस्का चोपड़ा, संजय कपूर और विजय वर्मा जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. 'मर्डर मुबारक' 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

Advertisement

Advertisement

()