'पठान' से 10 गुना बेहतर है 'टाइगर ज़िंदा है' का वीएफएक्स!
यशराज फिल्म्स ने हाल ही में अपना एक नया यूट्यूब चैनल लॉन्च किया. इस चैनल में दिखाया गया है कि फिल्मों के VFX पर कैसे काम किया जाता है?

सिनेमा से जुड़ी सभी खबरें एक साथ एक जगह पर पढ़ना चाहते हैं तो ये एकदम सही जगह है. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. नयनतारा और माधवन की फिल्म 'टेस्ट' का फर्स्ट पोस्टर आउट
आर माधवन और नयनतारा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'टेस्ट' का मोशन पोस्टर आ गया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म क्रिकेट पर बेस्ड होगी. मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है. मूवी में 'रंग दे बसंती' वाले एक्टर सिद्धार्थ भी दिखाई देंगे.
2. पठान से 10 गुना बेहतर है 'टाइगर ज़िंदा है' का वीएफएक्स?
यशराज फिल्म्स ने हाल ही में अपना एक नया youtube चैनल लॉन्च किया. नाम दिया YFX.इस चैनल में दिखाया गया है कि फिल्मों के VFX यानी विजुअल इफेक्ट्स पर कैसे काम किया जाता है? कैसे स्क्रीन पर अद्भुत दिखने वाले सीन को VFX की मदद से बनाया जाता है. 'टाइगर जिंदा है', 'पठान', 'वॉर', 'सुल्तान' और 'सम्राट पृथ्वीराज' जैसी कई फिल्मों के VFX ब्रेकडाउन इस चैनल पर अपलोड किए गए हैं. जैसे ही इस चैनल पर 'टाइगर जिंदा है' का VFX वीडियो अपलोड किया, लोगों ने इसे 'पठान' के साथ कंपेयर करना शुरू कर दिया. लोगों का कहना है कि 'टाइगर जिंदा है' के VFX'पठान' से 10 गुना ज्यादा बेटर हैं.
3. राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' का 'जवान' कनेक्शन
'पठान' के बाद अब फैंस शाहरुख की आने वाली फिल्मों के लिए एक्साइटेड हैं. एटली की फिल्म 'जवान' और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में शाहरुख़ खान नज़र आयेंगे. इस बीच फिल्म डंकी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है, जिसका 'जवान' से कनेक्शन है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'डंकी' में शाहरुख एक जवान के किरदार में होंगे और एक बार फिर से वर्दी पहने नजर आएंगे. इसका हिंट, फिल्म डंकी के टीजर वीडियो में भी था, लेकिन किसी ने भी इस बात पर ध्यान ही नहीं दिया.
4. करीना, तब्बू और कृति की फिल्म में कपिल शर्मा होंगे
'ज्विगाटो' के बाद कपिल शर्मा एकता कपूर की आने वाली फिल्म 'द क्रू' में नज़र आने वाले हैं. इसमें करीना कपूर, तब्बू, कृति सेनन और सिंगर दिलजीत दोसांझ भी होंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. फिल्म को रिया कपूर और एकता कपूर मिल कर प्रोड्यूस कर रही हैं.
5. प्रकाश झा की सीरीज़ 'लाल बत्ती' से डिजिटल डेब्यू करेंगे नाना पाटेकर
नाना पाटेकर जल्द ही अपना OTT डेब्यू करने जा रहे हैं. प्रकाश झा की वेब सीरीज 'लाल बत्ती' में नाना नज़र आयेंगे. ये एक पॉलिटिकल थ्रिलर वेब सीरीज होगी. बॉलीवुडलाइफ की रिपोर्ट में बताया गया है कि नाना इस सीरीज में एक वकील के रोल में नज़र आयेंगे. टीवी एक्ट्रेस मेघना मलिक भी इस सीरीज का हिस्सा होंगी.
6. रिलीज़ से पहले ही सलमान की KKBKKJ ने रिकॉर्ड बना लिया
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' ने रिलीज़ से पहले ही रिकॉर्ड बना लिया है. फिल्म के ट्रेलर को 24 घंटे के अन्दर यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 51 मिलियन बार देखा जा चुका है. 'किसी का भाई किसी का जान' को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज़ होगी.
7. 'फाइटर' के लिए तगड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं ऋतिक रोशन
अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन एक फाइटर जेट पायलट का किरदार निभा रहे हैं. ये इंडिया की पहली एरियल एक्शन फिल्म बताई जा रही है. इस किरदार के लिए ऋतिक तगड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक ने नवंबर में तेजपुर एयरबेस में ट्रेनिंग शुरू की और इसका पहला शेड्यूल असम में शूट किया. बताया जा रहा है कि पहला शेड्यूल खत्म होने के बाद भी ऋतिक लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख, सलमान की 'टाइगर वर्सेज़ पठान' को फाड़ू बनाने के लिए झक्कास डायरेक्टर चुना गया है

