The Lallantop
Advertisement

सनी देओल की 'गदर 2' रिलीज़ हुई और कई रिकॉर्ड्स टूट गए

10 अगस्त की रात तक 'गदर 2' की दो लाख 75 हज़ार एडवांस टिकटें बिकी थीं.

Advertisement
pic
11 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 11 अगस्त 2023, 04:54 PM IST)
Sunny Deol
'गदर 2' देखकर लोगों ने कहा, ''सनी देओल इंडस्ट्री के लेजेंड हैं.''
Quick AI Highlights
Click here to view more

एंटरटेनमेंट से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरे.

# राष्ट्रपति के लिए 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए की जाएगी. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 13 अगस्त को ये स्पेशल स्क्रीनिंग की जाएगी.

# सनी देओल की 'गदर 2' ने इतिहास बना दिया

सनी देओल की 'गदर 2', 11 अगस्त को रिलीज़ हुई है और इसने रिलीज़ होने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 10 अगस्त की रात तक 'गदर 2' की दो लाख 75 हज़ार एडवांस टिकटें बिकी थीं. नेशनल चेन्स PVR, सिनेपोलिस और INOX के अलावा मिराज सिनेमा में 'गदर 2 'की 27,500 टिकटें बिकीं. वहीं राजहंस थिएटर चेन में 'गदर 2' की 23 हज़ार टिकटें बिकीं. इसके पहले आई 'पठान' और 'सूर्यवंशी' की यहां सिर्फ 10 हज़ार और 12 हज़ार टिकटें ही बिकी थीं. हिंदी डब्ड फिल्मों की बात करें तो 'गदर 2' ने एडवांस बुकिंग में उनका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया.  

# 'गदर 2' , OMG 2 देख क्या बोली पब्लिक

'गदर 2' और OMG 2 देख कर आई पब्लिक ने सोशल मीडिया पर अपना एक्सीपिरिएंस साझा किया है. 'गदर 2' देखकर आए एक यूज़र ने लिखा, ''गदर 2 इमोशन्स से भरी फिल्म है. जो शुरू से अंत तक आपको बांधकर रखती है.'' एक ने लिखा, ''सनी देओल इंडस्ट्री के लेजेंड हैं.'' एक ने लिखा, ''फिल्म का एक्शन सीक्वेंस कमाल का है. विज़ुअल इफेक्ट्स कमाल के हैं.'' वहीं OMG 2 वाली जनता कहां पीछे हटती! फिल्म देखकर आए यूज़र ने लिखा, ''फिल्म की टीम ने क्या काम किया है इसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता. ये अक्षय कुमार की ज़िंदगी की बेस्ट फिल्म है.'' एक ने लिखा, ''मैं अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस देखकर हैरान हूं. ये ऐसी फिल्म है जिसे ज़रूर-ज़रूर देखा जाना चाहिए.''

# अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग होगी OMG 2?

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 थिएटर्स में आ चुकी है. मगर इसकी एडवांस बुकिंग की बात करें तो ओपनिंग डे के लिए इस फिल्म की 65 हज़ार टिकट्स बिक चुकी हैं. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद ये अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म होगी.

# बॉलीवुड में वापसी करेंगे इमरान खान

'जाने तू या जाने ना' फेम एक्टर इमरान खान कई सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं. अब उन्होंने बताया कि वो बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. उनके इंस्टा अकाउंट पर लोग लगातार उनके पोस्ट पर कमेंट करके कह रहे थे कि इमरान बॉलीवुड में वापसी करें. इसका रिप्लाई करते हुए इमरान ने लिखा, ''मैंने आप सभी की बात सुन ली. मैं उसपर काम कर रहा हूं. पेशेंस रखने के लिए शुक्रिया.''

# 'घुसपैठ-बिटवीन बॉर्डर्स' का TFRIIF में सेलेक्शन

अमित साद की फिल्म 'घुसपैठ- बिटवीन बॉर्डर्स' को साल 2023 में होने वाले द फ्लिकर्स रोड आइलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इंडिया की तरफ से भेजा गया है. ये फिल्म रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. जिसमें जानवरों की तस्करी से लेकर ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मुद्दे को दिखाया गया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: रजनीकांत, मोहनलाल, शिव राजकुमार की 'जेलर' देखकर आए लोग ट्विटर पर क्या बोल गए

Advertisement

Advertisement

()