The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Sunny Deol's Gadar 2 and Akshay Kumar's OMG 2's advance booking numbers and Dream Girl 2 update

एडवांस बुकिंग में 'गदर 2', OMG 2 से बहुत आगे निकल गई

रिपोर्ट्स हैं कि 'गदर 2' पहले दिन 18 से 20 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है.

Advertisement
pic
4 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 4 अगस्त 2023, 05:05 PM IST)
Sunny Deol
दोनों ही फिल्मों के लिए जनता उत्साहित है देखना होगा ऑडिएंस का ज़्यादा प्यार किसे मिलता है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंटरनेशनल इंडस्ट्री से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. अभिषेक बच्चन-सैयामी की 'घूमर' का ट्रेलर रिलीज़

आर. बाल्की के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'घूमर' का ट्रेलर आ गया. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. जिसमें अभिषेक बच्चन कोच बने हैं. सैयामी खेर क्रिकेटर बनी हैं, जो एक हादसे में अपना हाथ खो बैठती हैं. इसे 18 अगस्त को थिएटर्स में उतारा जाएगा.

2. जूही-बाबिल की 'फ्राइडे नाइट प्लान' का टीज़र आया

'क़ला' के बाद बाबिल की दूसरी फिल्म का टीज़र आ गया. इसका नाम होगा 'फ्राइडे नाइट प्लान'. मूवी में जूही चावला भी होंगी. कहानी दो भाईयों की है. इसे 01 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

3. 'गदर 2' की 56 हज़ार एडवांस टिकटें बिक गई हैं

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' की एडवांस टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक देशभर में 'गदर 2' की 56 हज़ार टिकटें बिक चुकी हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि 'गदर 2' पहले दिन 18 से 20 करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है.

4. अक्षय की OMG 2 की 3200 एडवांस टिकटें बिकीं

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म की भी अच्छी खासी एडवांस बुकिंग हो रही हैं. टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन के लिए इसकी 7300 टिकटें बिक चुकी हैं.

5. 'रॉकी और रानी...' ने सातवें दिन कमाए 6.2 करोड़ रुपए

आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ने सातवें दिन 6.2 करोड़ कमाए. मूवी ने अभी तक 73.37 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.

6. आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' मेकर्स को मिला लीगल नोटिस

आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' के स्क्रीन-राइटर नरेश कथूरिया ने फिल्म के मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा है. नरेश का आरोप है के फिल्म के क्रेडिट में कहीं उनका नाम नहीं दिया गया है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: अक्षय कुमार, पंकज की 'OMG 2' का ट्रेलर देख लोग बोले इसे जनता का प्यार मिलना चाहिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()