'जवान' के पहले गाने 'ज़िंदा बंदा' ने 24 घंटे में सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर डाले
'ज़िंदा बंदा' यू-ट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर है.
.webp?width=210)
फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
#गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म में दिखेंगे संजय दत्त
तेलुगु के बाद संजय दत्त पंजाबी फिल्मों में भी नज़र आएंगे. वो गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'शेर दी कौम पंजाबी' में दिखाई देंगे. जिसे गिप्पी ग्रेवाल ही डायरेक्ट करेंगे. जल्द ही फिल्म पर काम शुरू होगा.
# 'डबल स्मार्ट' से संजय दत्त का लुक आया है
संजय दत्त तेलुगु फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं. वो पुरी जगन्नाथ की फिल्म 'डबल स्मार्ट' में नज़र आएंगे. फिल्म से उनके किरदार 'बिग बुल' का फर्स्ट लुक आया है. ये एक मास एंटरटेनिंग फिल्म होने वाली है. जिसे 08 मार्च 2024 को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.
#'ज़िंदा बंदा' को 24 घंटे में मिले 34 मिलियन व्यूज़
शाहरुख खान की 'जवान' के पहले गाने 'ज़िदा बंदा' ने आने के साथ ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है. यू-ट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर रहने वाले इस गाने को 24 घंटे में 34.4 मिलियन व्यूज़ यानी करीब 3.4 करोड़ व्यूज़ मिल चुके हैं. इन नंबर्स के साथ ये गाना यू-ट्यूब पर 24 घंटे में सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला बॉलीवुड सॉन्ग बन गया है. इसके पहले ये दर्जा हासिल था कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' के गाने 'गुज्जु पटाका' को. इसे 24 घंटे में 34 मिलियन और प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के गाने 'जय श्री राम' को एक दिन में 32 मिलियन व्यूज़ मिले थे.
# अक्षय की 'वेलकम 3' में बॉबी देओल भी होंगे
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम 3' पर अपडेट आया है. पहले खबर आई थी कि मूवी में अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जगह संजय दत्त और अरशद वारसी होंगे. अब ताज़ा अपडेट ये है कि फिल्म में बॉबी देओल भी नज़र आएंगे. हालांकि अभी तक इस पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना बाकी है.
# OMG 2 में सेंसर ने नहीं लगवाए कट्स
अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 को लेकर बीते दिनों खूब हो-हल्ला कटा था. कहा जा रहा था कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 20-21 कट्स लगाने को कहे हैं. मगर पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये सारी खबरें हवाहवाई हैं. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास कर दिया है और इसमें एक भी कट नहीं है. बस कुछ चीज़ों को बदलने का सजेशन दिया है.
# 'चंदू चैम्पियन' में राजपाल और भाग्यश्री भी होंगे
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैम्पियन' में बहुत सारे एक्टर्स नज़र आने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक विजय राज, भुवन अरोड़ा, राजपाल यादव और भाग्यश्री जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख की 'जवान' का 'जिंदा बंदा' देख लोग इसे 'पठान' के 'झूमे जो पठान' जैसा क्यों बता रहे?

