शाहरुख-सलमान के बाद स्पाई यूनिवर्स में आमिर खान?
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स से शाहरुख-सलमान जुड़ चुके हैं. अब सलमान चाहते हैं कि जल्द ही इस यूनिवर्स से आमिर खान भी जुड़ें.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं. तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
1. जैकी चैन ने अनाउंस की 'कराटे किड'
जैकी चैन ने 'कराटे किड' की नई फिल्म की अनाउंसमेंट की है. ये साल 2010 में आई 'द कराटे किड' की ही फ्रेंचाइज़ फ़िल्म होगी. द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक इस फिल्म के लीड रोल के लिए फिलहाल दस हज़ार सबमिशन्स आ चुके हैं.
2. 'वैक्सीन वॉर' के राइट्स 35 करोड़ के बिके
नाना पाटेकर की फिल्म 'वैक्सीन वॉर' थिएटर्स में नहीं चली. अब ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार ने 35 करोड़ रुपए में खरीदा है.
3. फरवरी 2024 से शुरू होगी 'वॉर 2' की शूटिंग
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' की शूटिंग अगले साल फरवरी से शुरू होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग करीब एक महीने चलेगी.
4. 'तुम आए हो तो' में जुबिन नौटियाल होंगे
सिंगर जुबिन नौटियाल अब एक्टिंग में हाथ आज़माने वाले हैं. वो ज्योति कपूर दास की आने वाली फिल्म 'तुम आए हो तो' में लीड रोल प्ले करेंगे. उनके साथ 'बंदिश बैंडिट्स' फेम एक्ट्रेस श्रेया चौधरी भी होंगी.
5. एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देखिए 'फुकरे 3'
पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'फुकरे 3' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है. इसे एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
6. YRF के स्पाई यूनिवर्स से जुड़ेंगे आमिर खान?
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स से शाहरुख-सलमान जुड़ चुके हैं. अब सलमान चाहते हैं कि जल्द ही इस यूनिवर्स से आमिर खान भी जुड़ें. ज़ूम डॉट कॉम से बात करते हुए सलमान ने शाहरुख के साथ दोस्ती पर बात की कहा कि वो वीरू हैं और शाहरुख, जय. सलमान ने कहा, ''मैंने शाहरुख के साथ 'टाइगर 3' में काम किया अगर आमिर को भी जासूसी और एक्शन करने को मिलेगा तो वो भी स्पाई यूनिवर्स से जुड़ेंगे.''

