The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Rocky aur rani kii prem kahani collection to Gadar 2 and Hera Pheri 2 update

'रॉकी और रानी..' की पांच दिनों की कमाई देख करण जौहर का दिल गार्डन-गार्डन हो जाएगा

फिल्म ने पांचवे दिन 7.75 करोड़ रुपए की कमाई की.

Advertisement
pic
2 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2023, 04:53 PM IST)
Alia Bhatt
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां पढ़ सकते हैं.

#'रॉकी और रानी...' की पांचवे दिन की कमाई

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' लोगों को खूब पसंद आ रही है. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म अच्छी-खासी कमाई कर रही है. फिल्म ने पांचवे दिन 7.75 करोड़ रुपए की कमाई  की. इसने अब तक इंडिया में करीब 60.17 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

# मिथुन की 'काबुलीवाला' से उनका लुक आया

मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही रवीन्द्रनाथ टैगोर की शॉर्ट स्टोरी 'काबुलीवाला' पर बेस्ड फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जिसमें वो रहमत के रोल में होंगे. फिल्म से मिथुन का लुक सामने आया है. मूवी को सुमन घोष डायरेक्ट कर रहे हैं.

#ऋतिक की 'कोई मिल गया' फिर होगी रिलीज़

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' 04 अगस्त को 30 शहरों में फिर से रिलीज़ की जा रही है. फिल्म के 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस मूवी को री-रिलीज़ किया जा रहा है.

# 'जी ले ज़रा' बंद होने की ख़बरों पर ज़ोया का जवाब

खबर आ रही थी कि आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जी ले ज़रा' बंद हो गई. लेकिन ज़ोया अख्तर ने अब बताया है कि फिल्म बंद नहीं हुई है. मेकर्स, एक्टर्स की डेट्स का इंतज़ार कर रहे हैं. जैसे ही तीनों एक्टर्स की डेट मिलेगी फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा.

#'गदर 2' पहले दिन झामफाड़ कमाई करेगी

सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' का इतना बज़ है कि इसके पहले दिन की तगड़ी एडवांस बुकिंग हो चुकी है. सैकनिल्क के मुताबिक 'गदर 2' की अब तक 14 हज़ार से ज़्यादा टिकटें बिक चुकी हैं. जिससे फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 35 लाख का हो चुका है.

# 'हेरा-फेरी 3' को डायरेक्ट करेंगे फरहाद सामजी

फरहाद सामजी की पिछली दो फिल्में 'बच्चन पांडे' और 'किसी का भाई किसी की जान' फ्लॉप हुई. लोगों ने डिमांड की कि फरहाद सामजी अक्षय की 'हेरा-फेरी 3' ना डायरेक्ट करें लेकिन, बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'हेरा-फेरी 3' को फरहाद ही डायरेक्ट करेंगे. जल्द ही इस पर काम शुरू होगा.

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'जवान' के लिए शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय ने कितनी फील ले ली?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()