The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Rocky and Rani Kii Kahani collection to Jailer, Guns and Gulabs trailer and others update

आनंद महिन्द्रा ने शाहरुख की तारीफ की, कहा, ''बाकी सब से 10 गुना ज़्यादा लाइवली लगते हैं''

आनंद ने लिखा, ' इनकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया गुरुत्वाकर्षण के नियमों को गलत साबित कर रही है.''

Advertisement
pic
3 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2023, 05:11 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख खान, 'जवान' के गाने 'ज़िंदा बंदा' में.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी सारी खबरें आपको हमारे खास प्रोग्राम सिनेमा शो में देखने को मिल जाएगा.

# 'रॉकी और रानी...' ने छठवें दिन कमाए 6.9 करोड़ रुपए

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने बढ़िया ओपनिंग पाने के बाद छठवें दिन भी बढ़िया कलेक्शन किया है. मूवी ने छठे दिन 6.9 करोड़ रुपए कमाए. इंडिया में इसने अब तक 67.12 करोड़ का बिज़नेस कर लिया है.

# रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' का ट्रेलर आ गया है

रजनीकांत की मास एंटरटेनिंग फिल्म 'जेलर' का ट्रेलर आ गया है. नेल्सन दिलीप कुमार की इस मूवी में मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवराजकुमार भी होंगे. फिल्म में रजनीकांत के किरदार का नाम होगा 'टाइगर'. मूवी 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# राजकुमार की 'गन्स एंड गुलाब्स' का ट्रेलर आया

राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया और आदर्श गौरव की सीरीज़ 'गन्स एंड गुलाब्स' का ट्रेलर आ गया है. जिसे राज एंड डीके ने बनाया है. इसकी कहानी 90 के दशक के बैकड्रॉप पर सेट है. इसे 10 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

# प्रभास के साथ फिल्म बनाएंगे लोकेश कनगराज

प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के प्रमोशन में बिज़ी हैं. खबर आ रही है कि प्रभास, लोकेश कनगराज के साथ बिग बजट फिल्म बनाएंगे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट  के मुताबिक इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स प्रड्यूस करेंगे. इसकी शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी. हालांकि इसपर ऑफिशियल कंफर्मेशन आना अभी बाकी है.

# आनंद महिंद्रा ने की शाहरुख खान की तारीफ

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए ट्वीट किया. 'ज़िंदा बंदा' गाने को ट्वीट करते हुए आनंद ने लिखा, ''ये हीरो 57 साल का है? इनकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया गुरुत्वाकर्षण के नियमों को गलत साबित कर रही है. वो बाकी सभी लोगों से 10 गुना ज़्यादा लाइवली लगते हैं.'' इस पर शाहरुख ने रिप्लाई किया, ''ज़िंदगी बहुत छोटी है सर, बस उसी के साथ चलने की कोशिश कर रहा हूं. कोशिश कर रहा हूं ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को एंटरटेन करूं.''

# 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव' में आदर्श गौरव

आदर्श गौरव, रीमा कागती की अगली फिल्म में नज़र आने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का नाम होगा 'सुपरमैन ऑफ मालेगांव'. मूवी मालेगांव फिल्म इंडस्ट्री के बारे में होगी. इसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी.

तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. जाते-जाते एक ट्रिविया सुनते जाइए. आज का ट्रिविया जुड़ा है मल्टीस्टारर फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' से. इस फिल्म की कास्टिंग कई बार बदली गई. इसमें विलेन राहुल देव का रोल पहले जैकी श्रॉफ को ऑफर हुआ था. वहां बात नहीं बनी. फिर ये रोल अजय देवगन को दिया गया लेकिन उन्होंने कन्नी काट ली. बाद में ये रोल राहुल को मिला. इसके अलावा आरती छाबड़ा वाला रोल पहले ट्विंकल खन्ना को ऑफर हुआ था. उन्होंने फिल्म नहीं की. फिर प्रियंका चोपड़ा को ये रोल ऑफर हुआ उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया. बाद में ये रोल आरती के झोली में जा गिरा.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' के 'ज़िंदा बंदा' ने BTS जंगकुक और ITZY के गानों को पीछे ढकेला.

Advertisement

Advertisement

()