The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Prabhas' Salaar, Kathal release date Aaradhya's related news update

'सालार' में हीरो नहीं विलेन बनेंगे प्रभास, होगा नेगेटिव रोल?

'सालार' में प्रभास का नेगेटिव रोल होगा. कुछ वैसा ही जैसे 'केजीएफ' में यश का था.

Advertisement
pic
20 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 20 अप्रैल 2023, 04:49 PM IST)
प्रभास की फिल्म 'सलार' को प्रशांत नील ने डायरेक्ट की है.
Salaar
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. विन डीज़ल की फिल्म 'फास्ट एक्स' का ट्रेलर आ गया है

विन डीज़ल की फिल्म 'फास्ट एक्स' का ट्रेलर आ गया है. जिसमें एक्टर जेसन मोमोआ भी दिख रहे हैं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ब्री लार्सन भी नज़र आएंगी. फुल टू एक्शन से भरे इस ट्रेलर को यू-ट्यूब पर अब तक 20 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. 'फास्ट एक्स' दो भागों में रिलीज़ होगी. इसका पहला पार्ट 19 मई को सिनेमाघरों में आएगा.

2. 19 मई को रिलीज़ होगी सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'कटहल'

सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'कटहल' की रिलीज़ डेट आ गई है. इसे डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज़ किया जा रहा है. इसे 19 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. ये एक सटायर कॉमेडी फिल्म है. जिसमें सान्या ने पुलिस इंस्पेक्टर का रोल निभाया है.

3. अपनी हेल्थ पर छपी फेक न्यूज़ के खिलाफ कोर्ट पहुंची आराध्या

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन ने अपनी हेल्थ को लेकर चली फेक न्यूज़ के खिलाफ कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है. दरअसल पिछले दिनों आराध्या की हेल्थ को लेकर एक यू-ट्यूब टैब्लॉयड ने फेक खबरें चलाई थीं. आराध्या के वकील ने मांग की कि उनके खिलाफ जिस भी मीडिया ऑर्गेनाइज़ेशन ने ये फेक खबरें चलाई हैं उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए. कोर्ट ने अपना आदेश सुनाते हुए कहा कि सभी वीडियोज़ को ब्लॉक किया जाए. साथ ही ये चैनल आगे कभी ऐसे मिलते-जुलते वीडियो नहीं बनाएंगे. आदेश के मुताबिक एक हफ्ते के अंदर-अंदर ये फैसले लागू हो जाने चाहिए.    

4. आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' का मोशन पोस्टर आ गया है

आयुष शर्मा ने अपनी अगली फिल्म AS04 का टाइटल अनाउंस कर दिया है. मोशन पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि उनकी फिल्म का नाम होगा 'रुसलान'. ये एक मास एंटरटेनमेंट फिल्म होगी. रिपोर्ट्स ये भी है कि फिल्म का टीज़र सलमान खान की पिक्चर 'किसी का भाई किसी की जान' से अटैच होगा. कात्यायन शिवपुरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2023 के एंड में रिलीज़ हो सकती है.

5. 'सालार' में हीरो नहीं विलेन बनेंगे प्रभास, होगा नेगेटिव रोल?

प्रभास की फिल्म 'सालार' का खूब बज़ है. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में प्रभास का रोल कैसा होगा इस पर चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'सालार' में प्रभास का नेगेटिव रोल होगा. कुछ वैसा ही जैसे 'केजीएफ' में यश का था. मूवी में उनका ग्रे शेड वाला किरदार होगा. जो सही भी है और गलत भी. 'सालार' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन भी होंगी.

6. 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार के घर आयकर विभाग का छापा

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमार और प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स के घर और ऑफिस पर आयकर विभाग वालों ने छापा मारा है. खबर के लिखे जाने तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस छापे के पीछे क्या वजह है. आयकर विभाग के इस एक्शन से पूरी टॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.

7. सारा ने खत्म किया 'मर्डर मुबारक' का दिल्ली शेड्यूल

सारा अली खान, होमी अदजानिया की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में दिखाई देंगी. जिसकी दिल्ली में शूटिंग पूरी हो चुकी है. सारा ने इंस्टा पर फोटोज़ शेयर करके दिल्ली शेड्यूल के रैप होने की अनाउंसमेंट की है. फिल्म में करिश्मा कपूर, संजय कपूर, पंकज त्रिपाठी, विजय वर्मा और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार दिखाई देंगे.

8. राजामौली के बाद संजय लीला भंसाली ने पकड़ी हॉलीवुड की राह

राजामौली ने बीते दिनों हॉलीवुड एजेंसी सीएए जॉइन की थी. अब फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली भी हॉलीवुड की एजेंसी WME से जुड़ गए हैं. भंसाली ने अपनी फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' के लिए इंटरनेशनल लेवल पर अवॉर्ड कैंपेनिंग की थी. रिपोर्ट्स हैं कि वो जल्द ही हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर सकते हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान और एटली की फिल्म 'जवान' का बजट उतना ही है जितने में 'पठान' बनी थी.

Advertisement

Advertisement

()