The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Prabhas' Salaar, Hritik Roshan's War 3 and Krrish 4 update

'वॉर 2' के लिए अयान मुखर्जी को 32 करोड़ रुपए मिलेंगे?

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने वाले हैं.

Advertisement
pic
17 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023, 06:39 PM IST)
Hritik Roshan
अयान ने 'ब्रह्मास्त्र 2' और 3 की रिलीज़ डेट अनाउंस करते हुए हिंट दिया था कि वो एक स्पेशल फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां मिलेगा. आज पढ़िए प्रभास की फिल्म 'सालार', ऋतिक की फिल्म 'कृष 4' और 'वॉर 2' से जुड़े लिटेस्ट अपडेट.

# राकेश रौशन ने 'कृष 4' के नए डायरेक्टर पर की बात

बीते दिनों खबर आई कि 'पठान' फेम डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 4' को डायरेक्ट करने वाले हैं. जब इस बारे में राकेश रौशन से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''मैं पहली बार इस तरह की कोई खबर सुन रहा हूं.'' इंडिया टुडे से बात करते हुए एक सोर्स ने ये भी बताया कि राकेश रोशन 'कृष 4' के प्लॉट पर काम कर रहे हैं. जल्द ही इसे अनाउंस भी करेंगे और फिल्म को राकेश रोशन ही डायरेक्ट करेंगे. सिद्धार्थ आनंद नहीं.

# दो पार्ट्स में रिलीज़ होगी प्रभास की फिल्म 'सालार'?

प्रभास की पीरियड एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सालार' को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 2020 में अनाउंस किया गया था. अब खबर है कि इसे दो पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. 'केजीएफ' और 'पीएस 1-2' की तरह. सोशल मीडिया पर कन्नड़ा डायरेक्टर देवराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जो इस बात का हिंट दे रहे हैं कि 'सालार' को दो भाग में रिलीज़ किया जाएगा. देवराज ने बताया कि फिल्म में वो विलेन बने हैं और उनका रोल पहले से ज़्यादा दूसरे पार्ट में होगा.

# सलमान की वजह से 'एजेंट' की हिंदी रिलीज़ पोस्टपोन की

अखिल अक्किनेनी की पैन इंडिया फिल्म एजेंट 28 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है. पहले इसके हिंदी वर्जन को भी 28 को रिलीज़ किया जाना था लेकिन बाद में इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब रिसेंटली एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिल ने इस पोस्टपोन की वजह बताई है. ट्रैक टॉलीवुड के मुताबिक अखिल ने कहा, ''तेलुगु स्टेट में 28 अप्रैल 'एजेंट' की रिलीज़ के लिए बढ़िया डेट है. लेकिन हिंदी में ये इतना अपीलिंग नहीं है. क्योंकि सलमान खान की फिल्म (किसी का भाई किसी की जान) उसी के एक हफ्ते पहले रिलीज़ हो रही है.

# भंसाली की फिल्म में शाहरुख ने सलमान को रिप्लेस किया

संजय लीला भंसाली ने शाहरुख खान के साथ 'देवदास' बनाई. सुपरहिट रही. अब खबर है कि 21 साल बाद एक बार फिर दोनों साथ काम करने वाले हैं. कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'इंशाअल्लाह' में पहले सलमान खान होने वाले थे. लेकिन क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से सलमान अब इस मूवी का हिस्सा नहीं हैं. इसी प्रोजेक्ट के लिए अब संजय, शाहरुख खान को अप्रोच कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कियारा अडवाणी भी नज़र आ सकती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो इसे साल 2025 में रिलीज़ किया जा सकता है.

# फ्लॉप फिल्मों की वजह से YRF रणवीर के साथ काम नहीं करेगा?

रणवीर सिंह की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह पिटीं. अब खबर आ रही है कि उनकी फिल्मों की ऐसी परफॉर्मेंस के बाद यशराज फिल्म्स ने उनके साथ कुछ समय के लिए काम ना करने का फैसला लिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल यशराज फिल्म स्पाई यूनिवर्स पर फोकस कर रहा है. इसलिए रणवीर सिंह के साथ काम करने का कोई चांस नहीं है. वहीं कोई मोई डॉट कॉम के मुताबिक यशराज फिल्म्स और रणवीर के बीच रिश्ते में मनमुटाव की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. रणवीर, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखाई देंगे.

# 'वॉर 2' के लिए अयान मुखर्जी को 32 करोड़ रुपए मिलेंगे?

कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने वाले हैं. अब इस बात की खबर भी आ गई है कि अयान ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए अयान ने 32 करोड़ रुपए की फीस ली है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. इस महीने के अंत से मूवी प्री-प्रोडक्शन मोड में आ जाएगी.

#फहद फासिल की फिल्म 'धूमम' का फर्स्ट लुक आया

फहद फासिल की फिल्म 'धूमम' का फर्स्ट लुक आ गया. 'केजीएफ 2' बनाने वाली होमबाले फिल्म्स ने 'धूमम' का फर्स्ट पोस्टर शेयर किया है. जिसमें फहद के होठों पर पट्टी चिपकी दिख रही है. मूवी में अच्युत कुमार, जॉय मेथ्यू और देव मोहन दिखाई देंगे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान और एस एस राजामौली का टाइम्स की इस लिस्ट में नाम आना गर्व की बात

Advertisement

Advertisement

()