शाहरुख खान की 'जवान' का ट्रेलर देख जनता क्या बोली?
'जवान' का ट्रेलर देखकर यूज़र्स ने करण जौहर की बात दोहराई.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जेखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
# 06 सितंबर को आएगा प्रभास की 'सलार' का ट्रेलर
'जवान' के बाद अब प्रभास की फिल्म 'सलार' के ट्रेलर का इंतज़ार कर रही पब्लिक के लिए अच्छी खबर है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 06 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा. प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 28 सितंबर को रिलीज़ होगी.
# आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' ने कमाए 59.7 करोड़ रुपए
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' ने रक्षाबंधन पर बढ़िया कमाई की. मूवी ने छठवें दिन 7.5 करोड़ रुपए कमा लिए. फिल्म ने अब तक इंडिया में 59.7 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.
# 'जवान' का ट्रेलर देख लोगों ने दिया गजब रिएक्शन
'जवान' का ट्रेलर देखकर लोग अगल-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, ''जवान का ट्रेलर मेरी उम्मीदों से बहुत-बहुत ऊपर हैं. ये प्योर फन है और शाहरुख की अब तक की सबसे बढ़िया फिल्म लग रही है.'' एक ने लिखा, ''मैंने ट्रेलर को 10 बार देख लिया है, सिनेमा की हिस्ट्री में ये बेस्ट ट्रेलर है.'' एक ने करण जौहर की बात दोहराई, ''ये इस सेंचुरी का सबसे अच्छा ट्रेलर है.'' एक ने कहा, ''जवान के एक्शन सीन्स मोबाइल की स्क्रीन्स पर इतने अच्छे लग रहे हैं. सोचिए ये थिएटर में कितने अच्छे लगेंगे.'' एक यूज़र ने लिखा, ''जवान का ट्रेलर बेस्ट है. इसके स्टंट, डायलॉग्स सब चीज़ क्लास और मास है.''
# रजनीकांत की 'जेलर' ने 21 दिनों में बढ़िया कमाई की
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. फिल्म ने इंडिया में अब तक 325.8 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. जबकि वर्ल्ड वाइड मूवी ने अब तक 572 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
# सलमान-आलिया की 'इंशाअल्लाह' पर अपडेट आया
भंसाली प्रोडक्शन की सीईओ ने सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' पर अपडेट दिया है. इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये स्टोरी बहुत अच्छी है. अगर सबकुछ सही रहा तो फिल्म ज़रूर बनेगी. मगर अभी के लिए फिलहाल कोई प्लान नहीं है.
# 'जवान' के ऑडियो लॉन्च में नहीं पहुंची नयनतारा
'जवान' का ट्रेलर आने से पहले इसका म्यूज़िक लॉन्च इवेंट ऑर्गनाइज़ करवाया गया. जिसमें फिल्म से जुड़े लगभग सभी कलाकारों ने शिरकत ली. बस नयनतारा कहीं नज़र नहीं आई. बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा अपने कॉन्ट्रैक्ट में ही इस बात को लिखवाती रही हैं कि वो फिल्म से जुड़े किसी भी प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा नहीं लेंगी. नयनतारा पहले भी ऐसा करती आई हैं. वो अपनी फिल्मों के प्रमोशन से दूर ही रहती हैं. खैर, अब 'जवान' का जिस हिसाब से बज़ बन रहा है, उसे कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा ये तो वक्त ही बताएगा.
वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल ने बताया, शाहरुख खान ने उन्हें फोन कर के 'गदर 2' के बारे में क्या कहा?

