'जवान' के लिए शाहरुख खान ने कितनी फीस ली?
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' करीब 200 करोड़ रुपए में बन रही है जो कि इसका प्रोडक्शन कॉस्ट बताया जा रहा है.
.webp?width=210)
नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारें हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. 'लोकी' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आया
टॉम हिडलस्टन की सीरीज़ 'लोकी' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया है. इस सीज़न में लोकी, टाइम स्लीपिंग कंडिशन को ठीक करता दिखाई देगा. इसे 06 अक्टूबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
2. अदा शर्मा की सीरीज़ 'कमांडो' का ट्रेलर रिलीज़
अदा शर्मा की सीरीज़ 'कंमाडो' का ट्रेलर आ गया है. ये विपुल शाह की फिल्म 'कमांडो' की कहानी को आगे बढ़ाएगी. सीरीज़ में तिग्मांशु धूलिया, अमित सियाल, श्रेया सिंह दिखेंगे. इसे 11 अगस्त से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
3. 'मेड इन हैवन 2' का कैरेक्टर पोस्टर आया
शोभिता धुलिपाला की सीरीज़ 'मेड इ हैवन' के कैरेक्टर पोस्टर्स आ गए हैं. जिसमें शोभिता के साथ मोना सिंह, कल्कि केकलां, अर्जुन माथुर जैसे कलाकार दिख रहे हैं. इसे 10 अगस्त से एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.
4. मंडे टेस्ट में पास हुई 'रॉकी और रानी...'
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' मंडे टेस्ट में पास हो गई है. फिल्म ने चौथे दिन यानी पहले मंडे 7.5 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. चार दिनों में इस फिल्म ने 53.4 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है.
5. अंडर वॉटर शूटिंग करेंगे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'देवरा' के लिए काम कर रहे हैं. खबर है कि मूवी के लिए वो एक इंटेंस अंडर वॉटर सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे. जिसे मैसिव लेवल पर शूट किया जाएगा. इसकी शूटिंग हैदराबाद में होगी.
7. 'जवान' के लिए शाहरुख, नयनतारा ने कितनी फीस ली
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' करीब 200 करोड़ रुपए में बन रही है जो कि इसका प्रोडक्शन कॉस्ट है. अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर भी अपडेट आया है. कोई मोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' के लिए शाहरुख खान ने 100 करोड़, नयनतारा ने 11 करोड़ रुपए, दीपिका ने 15 करोड़, विजय सेतुपति ने 21 करोड़ रुपए और प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा ने एक-एक करोड़ रुपए लिए हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख की 'जवान' का 'जिंदा बंदा' देख लोग इसे 'पठान' के 'झूमे जो पठान' जैसा क्यों बता रहे?

