The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The cinema show KGF 2 starter Yash 19 Sonam Kapoor blind shahid Kapoor bloody daddy

यश की अगली फिल्म 'यश 19' की शूटिंग से जुड़ा अपडेट आया है

कहा जा रहा है कि 'यश-19' की शूटिंग जून में शुरू हो सकती है.

Advertisement
pic
14 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 14 अप्रैल 2023, 09:18 PM IST)
Yash 19 and bloody daddy teaser
'यश-19' की शूटिंग और 'ब्लडी डैडी' पर अपडेट
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की हर छोटी-बड़ी खबर जानना चाहते हैं तो आप एकदम सही जगह पहुंचे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

#1.  'ट्विस्टर' के सीक्वल 'ट्विस्टर्स' में नज़र आ सकते हैं ग्लेन पॉवेल

'टॉप गन: मेवरिक' स्टार ग्लेन पॉवेल 1996 में आई फिल्म 'ट्विस्टर' के सीक्वल में नज़र आ सकते हैं. इस सीक्वल का नाम होगा 'ट्विस्टर्स'. वेराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म 19 जुलाई, 2024 को रिलीज़ होगी. 1996 में आई ट्विस्टर ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 500 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. फिल्म को विजुअल इफ़ेक्ट और साउंड केटेगरी में ऑस्कर नॉमिनेशन भी मिला था

#2. प्ले  'द पियानो लेसन' का अडेप्टेशन नेटफ्लिक्स पर होगा रिलीज़

अमेरिकी नाटककार का एक नाटक है 'द पियानो लेसन'. अब इस नाटक पर बेस्ड एक फीचर फिल्म बनने जा रही है. जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया जाएगा. वेराइटी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म में सैमुअल एल जैक्सन और जॉन डेविड वाशिंगटन नज़र आयेंगे.

#3. यश की अगली फिल्म 'यश 19' की शूटिंग जून में हो सकती है शुरू

KGF 2 के बाद फैन्स को 'यश 19' से जुड़े अपडेट्स का इंतज़ार है. कहा जा रहा है कि 'यश-19' की शूटिंग जून में शुरू हो सकती है. शूटिंग श्रीलंका में हो सकती है. श्रीलंका बोर्ड ऑफ़ इन्वेस्टमेंट के हेड दिनेश वेराक्कोडी ने सोशल मीडिया पर यश के साथ एक फोटो शेयर की. जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल खबर नहीं आई है.

#4. सोनम कपूर की कमबैक फिल्म 'ब्लाइंड' का फर्स्ट लुक आउट

सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड का फर्स्ट लुक आ गया है. डायरेक्टर शोम मकीजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस लुक की फ़ोटोज़ शेयर की. 'ब्लाइंड' एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. जो कोरियन फिल्म 'ब्लाइंड' का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म से सोनम तीन साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं.

#5. शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का टीज़र आ गया है

शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का टीज़र आ गया है. धुंआधार एक्शन से भरपूर इस टीज़र में शाहिद काफी इंटेंस लुक में नज़र आ रहे हैं.  फिल्म में संजय कपूर, रोनित रॉय और डायना पेंटी भी नज़र आयेंगे. ब्लडी डैडी 9 जून को ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म जिओ सिनेमा पर रिलीज़ होगी. ये फिल्म 2011 में आई फिल्म 'निट ब्लेंच' का हिंदी रीमेक है.

#6. सैयामी खेर और गुलशन देवैया की '8 AM मेट्रो' का पोस्टर रिलीज़

गुलशन देवैया और सैयामी खेर की फिल्म '8 AM Metro' का पोस्टर सामने आ गया है. फिल्म को डायरेक्ट किया है R. Raj ने. फिल्म का पोस्टर लेजेंड्री फिल्ममेकर और कवि गुलज़ार ने रिलीज़ किया. ये कहानी है दो लोगों की जिन्हें किस्मत एक साथ ले आती है. फिल्म 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

#7.  नवाज़ुद्दीन और नेहा शर्मा की 'जोगीरा सा रा रा रा' की रिलीज़ डेट लॉक

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा स्टारर 'जोगी रा सा रा रा रा' 12 मई को रिलीज़ होगी. टीज़र आएगा 14 अप्रैल को. ये एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसे डायरेक्ट किया है कुशन नंदी ने. नवाज़ के साथ फिल्म में जरीना वहाब और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी नज़र आयेंगे.

वीडियो: 'KGF' वाले यश की आने वाली फिल्मों में से एक पर 800 करोड़ रुपए खर्च होने वाले हैं

Advertisement

Advertisement

()