The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Jawan's budget, Tribeca fest, Prabhas's Adipurush, KBC 15 and tiger vs pathaan update

शाहरुख की 'जवान' का बजट पता चल गया

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बजट भी करीब-करीब इतना ही था.

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 06:13 PM IST)
Jawan
'जवान' की शूटिंग पूरी हो चुकी है. फिल्म 02 जून को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों का लेखा-जोखा आपको यहां मिल जाएगा. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

#Tribeca fest में दिखाई जाएगी 'आदिपुरुष'

प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह की फिल्म 'आदिपुरुष' को उसके ग्राफिक्स को लेकर खूब ट्रोल किया गया था. मगर कल से अचानक इसकी तारीफ होने लगी है. ट्विटर पर लोग फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं. दरअसल हुआ ये है कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को न्यूयॉर्क में होने वाले ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाए जाने की अनाउंसमेंट हुई. इसी के बाद लोगों ने मूवी की तारीफ शुरू कर दी. 07 जून से 18 जून तक होने वाले इस फेस्ट में फिल्म को दिखाया जाएगा. इस फेस्टिवल में 36 देशों की 109 फीचर फिल्म दिखाई जाएगी. इसके अलावा 53 डॉक्यूमेंट्रीज़ भी दिखाई जाएंगी.

# प्रियंका ने बॉलीवुड में होने वाली कास्टिंग पर बात की

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज़ 'सिटाडेल' का प्रमोशन कर रही हैं. ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में प्रियंका ने बॉलीवुड फिल्मों में होने वाली कास्टिंग पर बात की. इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, ''बीते पांच से दस सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कुछ बदला है. आपके पास बहुत टैलेंट है, राइटर्स, डायरेक्टर्स और एक्टर्स हैं जो इंडस्ट्री के बाहर से आए हैं. जब मैंने शुरुआत की थी तो ऐसा कुछ नहीं था. इस बारे में बात की जानी चाहिए कि वर्कप्लेस मेरिट बेस्ड होना चाहिए. कास्टिंग डायरेक्टर्स को ही उनका काम करना चाहिए. इसमें कोई पॉलिटिक्स या ड्रामा नहीं होना चाहिए.''

# 'कौन बनेगा करोड़पति 15' का प्रोमो आ गया है

अमिताभ बच्चन के फेमस टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' का प्रोमो आ गया है. अमिताभ बच्चन के इस प्रोमो में बताया गया है कि शो का रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से शुरू हो जाएगा. अमिताभ बच्चन को बीते दिनों चोट लगी थी. जिससे रिकवर होकर उन्होंने ये प्रोमो शूट किया है.

# शाहरुख खान की 'जवान' का बजट पता चल गया

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का माहौल बन चुका है. शूटिंग पूरी हो चुकी है और लगभग तय है कि फिल्म जून की दूसरी तारीख को रिलीज़ होगी. एटली की इस फिल्म के एक गाने में दीपिका भी नज़र आएंगी. जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई हैं. अब इसके बजट को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. जीक्यू इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म का बजट 200 करोड़ से 220 करोड़ के बीच का बताया जा रहा है. शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बजट भी करीब-करीब इतना ही था. 'जवान' काफी बड़े स्केल पर बनाई जा रही है. जिसके वीएफएक्स पर भी खूब पैसे खर्च किए जाएंगे. हालांकि बजट को लेकर अभी तक ऑफिशियली जानकारी नहीं आयी है.

# YRF ने अनाउंस किया 'टाइगर वर्सेज़ पठान' का थीम

यशराज फिल्म्स की अगली बिग बजट फिल्म 'टाइगर वर्सेज़ पठान' है. जिसमें शाहरुख और सलमान दिखाई देंगे. YRF ने आज सवेरे 'टाइगर वर्सेज़ पठान' की थीम अनाउंस कर दी है. 2.35 सेकेंड के इस वीडियो में 'पठान' फिल्म का ट्रेन फाइट सीक्वेंस है. जिसमें सलमान और शाहरुख दिख रहे हैं. बस अलग बात ये है कि इसे रेड कलर के बैकग्राउंड पर दिखाया गया है. YRF की तरफ से इस थीम की अनाउंसमेंट के बाद ये तो तय है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है. बस इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है.

# मलयालम सीरीज़ 'जय महेन्द्रन' का पोस्टर आउट

मलयालम की पहली ओरिजनल वेब सीरीज़ 'जय महेन्द्रन' का फर्स्ट लुक आ गया. इसे नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म मेकर राहुल रिजी नायर बना रहे हैं. श्रीकांत मोहन डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज़ है. इसे जल्द ही सोनी लिव पर देखा जा सकेगा.

# नवाज़, भूमि की 'अफवाह' 05 मई को होगी रिलीज़

नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी और भूमि पेडणेकर की फिल्म 'अफवाह' की रिलीज़ डेट आ गई है. फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ हुआ. फिल्म 05 मई को सिनेमाघरों में आएगी. मूवी में सुमित व्यास और शारिब हाशमी नज़र आने वाले हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग चालू हुई, थिएटर हाउसफुल हो गए.

Advertisement

Advertisement

()