The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: Gadar 2, OMG 2 and Jailer collection to Haddi trailer and Hera Pheri 3 update

नहींं थम रही 'गदर 2' के कमाई की रफ्तार

सनी देओल की 'गदर 2', शाहरुख की 'जवान' को टक्कर दे रही है.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2023, 04:13 PM IST)
Gadar 2
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की छोटी-बड़ी सारी अपडेट्स आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएंगी. फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें यहां पढ़ें.

# अक्षय की OMG 2 ने कमाए 123 करोड़ रुपए

अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. मूवी ने 13 दिनों में इंडिया में करीब 123 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

# 'जेलर' मूवी ने वर्ल्ड वाइड कमाए 566 करोड़ रुपए

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' पूरी दुनिया में दनादन कमाई कर रहा है. 14वें दिन मूवी ने 3.75 करोड़ रुपए कमाए. मूवी ने इंडिया में 298.75 करोड़ रुपए वहीं ग्लोबली इस फिल्म ने 566 रुपए कमा लिए हैं. जल्द ही ये आंकड़ा 600 करोड़ पहुंच जाएगा.

# 'गदर 2' ने 13 दिनों में कमाए 411 करोड़ रुपए

उधर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' भी बढ़िया कमाई कर रही है. 13वें दिन इसने 10 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म का कुल कलेक्शन इंडिया में 410 करोड़ रुपए हो गया है.

# नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी की 'हड्डी' का ट्रेलर आ गया

नवाज़ुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'हड्डी' का ट्रेलर आ गया है. फिल्म में वो ट्रांसजेंडर बने हैं. मूवी में अनुराग कश्यप भी होंगे. इसे 07 सितंबर से ज़ी स्टूडियो पर देख सकेंगे.

# कार्तिक, अनन्या 'पति पत्नी और वो 2' में होंगे?

कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेणडेकर की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के सीक्वल की खबरें आ रही हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक और भूमि इस सीक्वल पर बात करना शुरू कर चुके हैं लेकिन अनन्या इस सीक्वल में नहीं दिखाई देंगी. हालांकि ऑफिशियल कंफर्मेशन आना अभी बाकी है.

#'हेरा-फेरी 3' में अक्षय वाला रोल करेंगे कार्तिक?

'हेरा-फेरी 3' में इस बार कार्तिक आर्यन दिखने वाले हैं. बताया जा रहा था कि अक्षय कुमार का रोल इस बार कार्तिक निभाएंगे. हालांकि परेश रावल ने इन खबरों को गलत बताया है. न्यूज़ 18 से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कार्तिक का रोल अक्षय के राजू जैसा नहीं होगा. उससे अलग होगा. राजू के कैरेक्टर से अलग एनर्जी होगी उसमें. जब लोग उस फिल्म को देखेंगे तो चीज़ें ठीक से समझ सकेंगे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है ये 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी

Advertisement

Advertisement

()