The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: from Tiger Shroff's Singham Again look to Leo's public reactions update

'लियो' देख भड़की पब्लिक, #LeoDisaster ट्रेंड चला

थलपति विजय की 'लियो' देखकर थिएटर से निकली जनता मिला-जिला रिस्पॉन्स दे रही है. कुछ लोग फिल्म को ठीक-ठाक कह रहे हैं तो कुछ भर-भर कर बुराई कर रहे हैं.

Advertisement
pic
19 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 19 अक्तूबर 2023, 04:48 PM IST)
Leo
थलपति विजय की फिल्म 'लियो' का फर्स्ट सीन लीक हो गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशलन और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा.

1. सोनी पिक्चर्स की 'नेपोलियन' का ट्रेलर आया है

सोनी पिक्चर्स की फिल्म 'नेपोलियन' का ट्रेलर आया है. कहानी नेपोलियन बोनापार्ट की होगी. रिडले स्कॉट के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 22 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

2. TVF की 'एस्पिरेंट्स 2'  का ट्रेलर आ गया है

टीवीएफ की फेमस सीरीज़ 'एस्पिरेंट्स' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया. जिसमें सनी हिंदुजा, अभिलाष नज़र आ रहे हैं. इसे 25 अक्टूबर से अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

3. 'स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी 2' की रिलीज़ डेट आई

तुषार हीरानंदानी के डायरेक्शन में बनी 'स्कैम 2003-द तेलगी स्टोरी' के दूसरे पार्ट की रिलीज़ डेट आ गई है. इसे 03 नवंबर से सोनी लिव पर देख सकेंगे.

4. 'सिंघम अगेन' से टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक आया

रोहित शेट्टी की 'सिंघम यूनिवर्स' का हिस्सा टाइगर श्रॉफ भी बन गए हैं. 'सिंघम अगेन' से टाइगर का फर्स्ट लुक आ गया है. कुछ दिनों पहले दीपिका पादुकोण का भी लुक आया था. मूवी में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी होंगे.

5. विजय की फिल्म 'फैमिली स्टार' का टीज़र आया

विजय देवरकोंडा की फिल्म 'फैमिली स्टार' का टीज़र आया है. जिसमें विजय मार-धाड़ करते दिख रहे हैं. दिल राजू की इस फिल्म में मृणाल ठाकुर भी होंगी. मूवी अगले साल जनवरी में रिलीज़ की जाएगी.

6. ओटीटी वालों की वजह से 'लियो' को शोज़ नहीं मिले?

थलपित विजय की फिल्म 'लियो' के शोज़ नॉर्थ इंडिया में बहुत कम है. जिसकी वजह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को बताया जा रहा है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक तमिलनाडु फिल्म एसोसिएशन ने इस बात पर सहमति दर्ज करवा दी है कि 'लियो' की रिलीज़ के चार हफ्ते बाद ही फिल्म को ओटीटी पर अवलेबल कर दिया जाएगा. मगर नॉर्थ इंडियन मार्केट में कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स चार नहीं बल्कि आठ हफ्ते की विंडो चाहते थे. इसलिए उन्होंने 'लियो' के हिंदी वर्जन के ज़्यादा शोज़ रखे ही नहीं.

7. विजय की 'लियो' देख ट्विटर पर क्या बोली पब्लिक

थलपति विजय की 'लियो' देखकर थिएटर से निकली जनता मिला-जिला रिस्पॉन्स दे रही है. कुछ लोग फिल्म को ठीक-ठाक कह रहे हैं तो कुछ भर-भर कर बुराई कर रहे हैं. लोगों का तो ये भी कहना है कि ये फिल्म विजय की 'बीस्ट' से भी ज़्यादा बुरी है. ट्विटर पर हैशटैग 'लियो डिज़ास्टर' ट्रेंड कर रहा है. जिसमें पब्लिक अपनी बात रख रही है. एक शख्स ने लिखा, ''ये बिलो एवरेज फिल्म है. कमज़ोर कहानी, बेकार स्क्रीनप्ले, कुछ भी नया नहीं है.'' एक ने 'लियो' का कम्पैरिज़न 'विक्रम' के किरदार रोलैक्स से किया. लिखा, ''विक्रम में 5 मिनट का रोलैक्स का सीन पूरी लियो फिल्म से अच्छा था. थिएटर्स में प्लीज़ झंडू बाम लेकर जाएं.'' वैसे हमने भी लियो का रिव्यू किया है, हमें कैसी लगी ये फिल्म वहां आपको पता चल जाएगा.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()