The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Tiger 3 collection to Alia Bhatt's Jigra update

सलमान की 'टाइगर 3', जवान-पठान से रेस में अब तक 30℅ पीछे

Salman Khan की फिल्म Tiger 3 तीन दिनों में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Advertisement
pic
15 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:59 PM IST)
Salman Khan
सलमान खान की 'टाइगर 3' में लोग शाहरुख के कैमियो को पसंद कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1.'अवतार, द लास्ट एयरबेंडर' की रिलीज़ डेट आई

नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'अवतार, द लास्ट एयरबेंडर' की रिलीज़ डेट आ गई है. इसे 22 फरवरी 2024 से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

2. ड्वेन जॉनसन ने बताया, 'मोआना' की अगली फिल्म बनेगी

ड्वेन जॉनसन ने एनिमेटेड फिल्म 'मोआना' पर बात की है. उन्होंने कंफर्म किया कि वो 2024 में 'मोआना' की अगली फिल्म पर काम शुरू कर देंगे. 'मोआना' फिल्म सीरीज़ में ड्वेन ने 'मौई' के कैरेक्टर को आवाज़ दी है.

3. 'द रेलवे मेन' का नया प्रोमो वीडियो आया है

यशराज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज़ 'द रेलवे मेन' का नया कैरेक्टर प्रोमो रिलीज़ किया गया है. जिसमें केके मेनन का किरदार दिख रहा है. भोपाल गैस त्रासदी पर बनी इस सीरीज़ में केके स्टेशन मास्टर बने हैं. जो पीड़ित लोगों की हर संभव मदद करते दिखेंगे. 'द रेलवे मेन' को 18 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

4. 'जिगरा' शूटिंग सेट से आलिया ने शेयर की फोटो

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' की शूटिंग कर रही हैं. जिसके सेट से आलिया ने नई तस्वीर शेयर की है. वासन बाला के डायरेक्शन में बनने वाली 'जिगरा' को आलिया भट्ट प्रड्यूस भी कर रही हैं. फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज़ होगी.

5. 'टाइगर 3' ने तीसरे दिन कमाए 42 करोड़ रुपए

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' की कमाई में तीसरे दिन गिरावट देखी गई. 44.5 करोड़ की ओपनिंग पाने वाली 'टाइगर 3' दूसरे दिन 59 करोड़ रुपए और तीसरे दिन सिर्फ 42.5 करोड़ रुपए ही कमा पाई है. 'टाइगर 3' की कमाई में तीसरे दिन करीब 28 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

6. 'टाइगर 3' शाहरुख की 'जवान' और 'पठान' से पीछे

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' तीन दिनों में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. भले ही दूसरे दिन की तुलना में तीसरे दिन कम कमाई की हो लेकिन तीन दिनों में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. इसे आंकड़ों से समझें तो शाहरुख खान की 'जवान' ने पहले तीन दिनों में 206.06 करोड़ का कलेक्शन किया था. स्पाई यूनिवर्स की ही 'पठान' ने पहले तीन दिनों में 166.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं 'टाइगर 3' ने तीन दिनों में 144.5 करोड़ रुपए कलेक्ट किए हैं. हालांकि 'टाइगर 3' अभी भी 'जवान' और 'पठान' से आगे नहीं निकल पाई है. 30 प्रतिशत के मार्जिन से अभी भी वो पीछे है.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()