The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Tiger 3 advance booking to Kapil Sharma Show update

सलमान खान की 'टाइगर 3' की कमाई में 33% ड्रॉप?

'टाइगर 3' ने पहले और दूसरे दिन तो बढ़िया कमाई कर डाली. मगर तीसरे दिन के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग में 33 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है.

Advertisement
pic
14 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:20 PM IST)
salman khan
सलमान खान की फिल्म दिवाली के दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया की तमाम छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा नीचे पढ़िए.

# डिंग्को सिंह की बायोपिक ठंडे बस्ते में चली गई

डायरेक्टर राजा कृष्णा मेनन ने बताया कि शाहिद कपूर स्टारर बॉक्सर डिंग्को सिंह की बायोपिक ठंडे बस्ते में चली गई है. उन्होंने बताया कि शाहिद उनके साथ कोलैबरेट करने को तैयार हैं लेकिन अभी राइट स्क्रिप्ट की तलाश जारी है. जैसे ही सही स्क्रिप्ट मिलती है शाहिद और राजा कृष्णा साथ काम करेंगे.

# कपिल का कॉमेडी शो नेटफ्लिक्स पर आएगा

टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' अब टीवी नहीं बल्कि नेटफ्लिक्स पर आएगा. मेकर्स ने आज नए शो का टीज़र भी शेयर किया है. जिसमें कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और कुकु शारदा दिख रहे हैं. जल्द ही शो की बाकी डीटेल्स आएंगी.

# 'टाइगर 3' से अयान मुखर्जी का कनेक्शन

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में ऋतिक के कैमियो को मनीष शर्मा नहीं बल्कि अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. अयान मुखर्जी 'वॉर 2' के डायरेक्टर हैं. इस फिल्म को टीज़ करने और फिल्म का कलेवर दिखाने के लिए ही मेकर्स ने ऋतिक के कैमियो को अयान से डायरेक्ट करवाया है.

# 'कॉफी विद करण' में आएंगी काजोल-रानी

'कॉफी विद करण' के अगले एपिसोड में रानी मुखर्जी और काजोल नज़र आएंगे. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट और करीना कपूर वाले एपिसोड के बाद काजोल-रानी वाले एपिसोड को रिलीज़ किया जाएगा.

# 'टाइगर 3' तीसरे दिन कितना कमा रही है?

'टाइगर 3' ने पहले और दूसरे दिन तो बढ़िया कमाई कर डाली. मगर तीसरे दिन के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग में 33 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है. दिवाली और गोवर्धन पूजा पर तो 'टाइगर 3' ने भयंकर कमाई की, अब तीसरे दिन के लिए 'टाइगर 3' की दोपहर 3 बजे तक की सिर्फ 4.4 लाख टिकटें बिकी हैं. जिससे अभी तक कुल 11 करोड़ का कलेक्शन हुआ है. हालांकि ये आंकड़ा शाम और रात तक बढ़ेगा. अब देखना होगा कि 'टाइगर 3' दो दिन बढ़िया कमाई करने के बाद तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ढेर ना हो जाए.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()