''वादा करता हूं, 'गदर 2' जैसी और फिल्में बनाऊंगा'': सनी देओल
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल ने 'गदर 2' को मास फिल्म कहे जाने पर भी बात की.
.webp?width=210)
सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक छत के नीचे लाकर आप तक पहुंचाते हैं हम. नीचे पढ़िए आज की फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें.
#'द ग्रेट इंडियन' फैमिली में होंगे विक्की कौशल
विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर यश राज फिल्म्स की अगली फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जिसका फर्स्ट लुक आ गया है. पिक्चर का नाम होगा 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'. विजय कृष्णा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 22 सितंबर से सिनेमाहॉल में देखा जा सकेगा.
#सनी ने किया वादा, 'गदर' जैसी और फिल्में बनाएंगे
सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' लोगों को भा रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कलेक्शन भी कर रही है. अब सनी देओल ने जनता से वादा कर दिया है कि वो 'गदर' जैसी और फिल्में करेंगे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी ने कहा, ''मैं अपने फैन्स से वादा करता हूं कि मैं ऐसी ही और अच्छी फिल्में बनाऊंगा. कुछ लोग कहते हैं ये मास फिल्म है. इस शब्द से आपका क्या मतलब है. पब्लिक तो पब्लिक है. जिसका मतलब सभी से है. आप उसको मास बोलकर नीचा कर रहे हैं. आपको अक्ल नहीं है जो अपने आप को अलग करता है, उसको समझ नहीं है कि हिन्दुस्तान क्या है. अपने देश को समझो पहले.''
# नाना पाटेकर की 'द वैक्सीन वॉर' का टीज़र आया
विवेक अग्निहोत्री का अपकमिंग फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का टीज़र आ गया है. जिसमें नाना पाटेकर, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी दिखेंगे. कोरोना काल पर बनी ये फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
#OMG 2 फेम आरुष वर्मा लेंगे लीगल एक्शन
OMG 2 फेम एक्टर आरुष वर्मा लीगल एक्शन लेने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आरुष कोर्ट में एक पेटिशन डालेंगे. जिसमें अपील करेंगे की OMG 2 को सेंसर बोर्ड की तरफ से दिया गया A सर्टिफिकेट हटाया जाए और इसे इसकी टार्गेट ऑडियंस तक पहुंचाया जाए. ताकि ज़्यादा से ज़्यादा टीनएजर्स बच्चे ये फिल्में देख सकें.
#म्यूज़िक वीडियो से डायरेक्टोरियल डेब्यू करेंगी दिशा
दिशा पाटनी डायरेक्शन फील्ड में एंट्री करने वाली हैं. उन्होंने अनाउंस किया कि म्यूज़िक वीडियो 'क्यूं करूं फिकर' से वो डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने जा रही हैं. 16 अगस्त को इस म्यूज़िक वीडियो का टीज़र आएगा.
वीडियो: दी सिनेमा शो: सनी देओल, अमीषा की 'गदर 2' की इतनी डिमांड, सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में हाउसफुल जा रहा है शो

