The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From The Crown 6 release date to Aarya teaser and Katrina Look's from Tiger 3 update

शहनाज़ गिल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

शहनाज़ गिल रिसेंटली 'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखाई दी थी. पिछले दिनों शहनाज़ की तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्हें फूड पॉइज़निंग हो गई थी.

Advertisement
pic
10 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:52 PM IST)
Shahnaaz Gil
शहनाज़ गिल रिसेंटली 'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखाई दी थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.  

1. नेटफ्लिक्स की 'द क्राउन 6' का टीज़र आया

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'द क्राउन' के छठवें सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है. इसे दो पार्ट्स में रिलीज़ किया जाएगा. पहला पार्ट 16 नवंबर और दूसरा पार्ट 14 दिसंबर को रिलीज़ किया जाएगा.

2. सुष्मिता सेन की 'आर्या 3' का टीज़र आउट

सुष्मिता सेन की फेमस सीरीज़ 'आर्या 3' का टीज़र आ गया. जिसमें पिछले दो सीज़न की भी झलक दिख रही है. इसे तीन नवंबर से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा.

3. सलमान की 'टाइगर 3' से कटरीना का लुक आया

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' से कटरीना कैफ के किरदार ज़ोया का पहला लुक आ गया है. सलमान ने इस लुक को शेयर किया. 'टाइगर 3' का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा.

4 शहनाज़ गिल की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

शहनाज़ गिल रिसेंटली 'थैंक यू फॉर कमिंग' में दिखाई दी थी. पिछले दिनों शहनाज़ की तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उन्हें फूड पॉइज़निंग हो गई थी. फिलहाल वो रिकवर कर रही हैं.

5. टाइगर की 'गणपत पार्ट वन' का ट्रेलर आया

टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'गणपत पार्ट वन' का ट्रेलर आ गया है. टाइगर और कृति के एक्शन सीन्स को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म 20 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

6. अक्षय कुमार ने शुरू की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग

अक्षय कुमार ने अजय देवगन, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के साथ 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू कर दी है. हैदराबाद में पिक्चर की शूटिंग चल रही है. रोहित शेट्टी की फिल्म में अक्षय और रणवीर का कैमियो होगा.

7. भंसाली की 'बैजू बावरा' में नयनतारा होंगी?

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' से एक नया नाम जुड़ रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

Advertisement

Advertisement

()