The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Suhana Khan's The Archies trailer to Singham Again update

दिसंबर में आने वाली एक और बड़ी फिल्म पोस्टपोन हो गई

साउथ स्टार की ये बड़े बजट की फिल्म पहले दिसंबर में रिलीज़ होने वाली थी. दिसंबर में कई बड़ी और पैन इंडिया लेवल की फिल्में आ रही हैं. इसलिए मेकर्स ने इस फिल्म को पोस्टपोन करना ही ठीक समझा.

Advertisement
pic
9 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:54 PM IST)
Dhanush
फिल्म में धनुष बड़े ही धांसू रोल में नज़र आने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. 'द बॉयज़' के अगले सीज़न की अनाउंसमेंट

एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने अपनी मशहूर सीरीज़ 'द बॉयज़' के अगले सीज़न की अनाउंसमेंट कर दी है. बुचर और होमलैंडर की तस्वीरें शेयर कर मेकर्स ने बताया कि साल 2024 में 'द बॉयज़' के अगले सीज़न को रिलीज़ किया जाएगा.

2. ब्रैडली कूपर की 'माइस्ट्रो' का पोस्टर आउट

ब्रैडली कूपर की फिल्म 'माइस्ट्रो' का नया पोस्टर आया है. ये बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है. जिसमें अमेरिकन कम्पोज़र लियोनार्ड बर्नस्टाइन की कहानी दिखाई जाएगी. इसे 20 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा.

3. सुहाना खान की 'द आर्चीज़' का ट्रेलर आया

ज़ोया अख्तर के डायरेक्शन में बनी 'द आर्चीज़' का ट्रेलर आ गया. कॉमिक बुक 'आर्चीज़' पर बेस्ड इस फिल्म में सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, मिहिर आहूजा जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. इसे 07 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

4. 'सिंघम अगेन' से करीना कपूर का लुक आया

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' से करीना कपूर का लुक आया है. वो हाथों में बंदूक लिए नज़र आ रही हैं. फिल्म में करीना ने अजय की वाइफ का रोल प्ले किया है. मूवी में दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी दिखेंगे.

5. अनिल शर्मा की अगली फिल्म में दिखेंगी स्नेहिल

'गदर' के डायरेक्टर अनिल शर्मा की अगली फिल्म में स्नेहिल दीक्षित भी दिखाई देंगी. अनिल अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा के साथ 'जर्नी' नाम की फिल्म बना रहे हैं, जिसमें स्नेहिल भी होंगी.

6. धनुष की 'कैप्टन मिलर' की रिलीज़ डेट बदल गई  

धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' 15 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थी. मगर इसे पोस्टपोन कर दिया गया है. मेकर्स ने 'कैप्टन मिलर' का नया पोस्टर शेयर करके बताया कि मूवी अगले साल जनवरी में रिलीज़ होगी.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()