The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Sky Force teaser to Tejas release date update

आमिर खान-सनी देओल की फिल्म को मिला 100 करोड़ का ऑफर?

'गदर 2' के बाद खबर चल रही है कि सनी देओल, आमिर खान के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं. वो आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली अगली फिल्म में दिखाई देंगे.

Advertisement
pic
2 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:00 PM IST)
Sunny Deol
आमिर खान और सनी देओल एक साथ एक प्रोजेक्ट में साथ काम करने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. 'अम्ब्रेला एकेडमी' के आखिरी सीज़न की टीज़र आया

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'द अम्ब्रेला एकेडमी' के चौथे और आखिरी सीज़न का टीज़र आ गया है. जिसमें सभी मेन कैरेक्टर्स दिखाई दे रहे हैं. इस सीज़न को अगले साल रिलीज़ किया जाएगा.

2. फिर चेंज होगी सिद्धार्थ की मूवी 'योद्धा' की रिलीज़ डेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की किस्मत खराब सी मालूम होती है. बीते कई बार से फिल्म की रिलीज़ डेट चेंज हो रही है. अब खबर है कि करण जौहर 'डंकी' और 'सालार' की वजह से एक बार फिर 'योद्धा' की रिलीज़ डेट बदल सकते हैं. अब इसे 15 दिसंबर को रिलीज़ ना करके अगले साल के लिए शेड्यूल किया जाएगा.

3. कंगना रनौत की 'तेजस' फिल्म का पोस्टर-टीज़र आया

कंगना रनौत की फिल्म 'तेज़स' का टीज़र आ गया है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है. मूवी में कंगना एयरफोर्स पायलट बनी हैं. फिल्म का ट्रेलर 08 अक्टूबर को और मूवी 27 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

4. अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' की रिलीज़ डेट आई

अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' का भी टीज़र आ गया. दिनेश विजन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भारत की पहली एयर स्ट्राइक पर बेस्ड होगी. मूवी अगले साल 02 अक्टूबर को थिएटर्स में उतारी जाएगी.

5. कार्तिक आर्यन ने खत्म की मूवी 'चंदू चैम्पियन' की शूटिंग

कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म 'चंदू चैम्पियन' की शूटिंग खत्म की. कार्तिक ने कश्मीर से एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने फिल्म के शूटिंग रैप करने की अनाउंसमेंट की. कबीर खान की ये फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. जिसे अगले साल रिलीज़ किया जाएगा.

6. आमिर-सनी की फिल्म के राइट्स 100 करोड़ में बिके?

'गदर 2' के बाद खबर चल रही है कि सनी देओल, आमिर खान के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं. वो आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली अगली फिल्म में दिखाई देंगे. कोई मोई डॉट कॉम के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के बनने से पहले ही इसे करीब 100 करोड़ का फायदा हो चुका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के डिजिटल राइट्स को खरदीरने की होड़ मची है. और इस फिल्म को खरीदने के लिए मेकर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से 100 करोड़ रुपए ऑफर हुए हैं. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.

Advertisement

Advertisement

()