The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • the cinema show: from siddharth anands next films to kalki 2898 ad and stree 2 update

'कल्कि 2898 AD' को 130 प्रतिशत का प्रॉफिट हुआ!

Prabhas की 'Kalki 2898 AD' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 23 दिनों में करीब 600 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

Advertisement
Prabhas Kalki 2898 AD
कल्कि का वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है, इसलिए जनता भर-भर कर थिएटर पहुंच रही है.
pic
मेघना
19 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 19 जुलाई 2024, 04:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी बड़ी खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं. नीचे पढ़िए Pathaan के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म के बारे में, जान्हवी कपूर की तबीयत के बारे में और कल्कि 2898 AD के प्रॉफिट के बारे में.

#'पठान' वाले सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग 7 फिल्में

इंडस्ट्री को 'पठान' जैसी 1000 करोड़ी फिल्म देने के बाद सिद्धार्थ आनंद अब अपनी आने वाली फिल्मों पर काम चालू कर चुके हैं. उनकी पिछली रिलीज़ फिल्म 'फाइटर' को पसंद तो किया गया. मगर इसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखाया. अब पिंकविला कि रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धार्थ सात झन्नाटेदार फिल्में लाने वाले हैं. जिसमें से छह पर वो बतौर प्रोड्यूसर पैसा लगाएंगे और एक को डायरेक्ट करेंगे. सिद्धार्थ की प्रोड्यूस की हुई फिल्में होंगी, शाहरुख-सुहाना की 'किंग', ऋतिक की 'कृष 4', सैफ की 'ज्वैल थीफ', महावीर जैन के साथ मिलकर श्री श्री रवि शंकर की ज़िंदगी पर आधारित एक फिल्म, मिलन लूथरिया के साथ एक अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म और एक फीमेल लीड स्टैंड अलोन एक्शन फिल्म. इसके अलावा सिद्धार्थ जल्द ही एक स्टैंड अलोन मेगा बजट की एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसकी डीटेल्स जल्द सामने आएंगी.

# 'उलझ' के प्रमोशन में जान्हवी कपूर की तबीयत बिगड़ी

जान्हवी कपूर इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' का प्रमोशन कर रही हैं. इसी के बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जान्हवी को फूड फॉइज़निंग हो गई थी. जिसकी वजह से उनके प्रमोशनल इवेंट को कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है.

# 'खेल-खेल में', 'वेदा' से 'स्त्री 2' के क्लैश पर बोलीं प्रोड्यूसर

'स्त्री 2', 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है. इसका क्लैश 'खेल-खेल में' और 'वेदा' से होने वाला है. प्रोड्यूसर ज्योती देशपांडे ने इसके क्लैश पर बात की. कहा, ''एक साल में 52 हफ्ते होते हैं. हम श्राद्ध के दिनों में, रमदान में, आईपीएल में या तब अपनी फिल्में रिलीज़ नहीं कर पाते जब कोई खान अपनी फिल्म रिलीज़ करते हैं. ऐसे में हमारे पास सिर्फ 20 हफ्ते ही बचते हैं. तो क्लैश तो होना ही है. बस बचता है जो बेस्ट होता है. यही जंगल ना नियम है.''

# 'कल्कि 2898 AD' को 130 प्रतिशत का प्रॉफिट!

प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 23 दिनों में करीब 600 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. वहीं इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करीब 975 करोड़ रुपए कमाए हैं. फिल्म के हिंदी वर्जन ने 265 करोड़ कमाए हैं. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इसके हिंदी वर्जन को 130 प्रतिशत का फायदा हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी वर्जन पर करीब 115 करोड़ खर्च हुआ है और इसे 265 करोड़ कमा लिए हैं. मतलब इसे 130 प्रतिशत का फायदा हुआ है.

# राम चरण की 'गेम चेंजर' दिसंबर में रिलीज़ होगी?

राम चरण और सी शंकर की फिल्म 'गेम चेंजर' की रिलीज़ को लेकर अपडेट आया है. खबर है कि इस साल दिसंबर में इसे बड़े पर्दे पर लाया जाएगा. 123 तेलुगु डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक इसे दिसंबर के तीसरे या चौथे हफ्ते में रिलीज़ किया जाएगा. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं हुई है.

#  दिलजीत दोसांझ ने देसी डांसर को नहीं दिए पैसै?

दिलजीत दोसांझ ने अभी अपना एक कॉन्सटर्स टूर किया था. जिसकी खूब चर्चा हुई थी. अब लॉस एंजेल्स बेस्ड कोरियोग्राफर रजत रॉकी ने बताया कि उनकी कंपनी RRB डांस के देसी डांसर को दिलजीत ने कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने का पैसा नहीं दिया. रॉकी ने इंस्टा पर लंबा-चौड़ा पोस्ट किया और कहा कि दिलजीत के टूर पर गए डांसर्स को अभी तक पैसे नहीं मिले है.

वीडियो: 15 ही दिनों में 1000 करोड़ पार कर गई 'कल्कि'

Advertisement

Advertisement

()