The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Shahrukh's Jawan to Salman Khan's Kisi Kaa Bhai Kisi Ki jaan update

IMdb समर 2023 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म बनी 'जवान'

इस लिस्ट में 'गदर 2', 'मैदान', 'योद्धा', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'हनुमैन' का नाम भी शामिल है.

Advertisement
pic
21 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023, 04:05 PM IST)
Jawan
'जवान' फिल्म में शाहरुख खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह जानना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए एंटरटेनमेंट से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. 'ताज' सीरीज़ के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई

नसीरुद्दीन शाह की पीरियड ड्रामा सीरीज़ 'ताज' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई. ज़ी 5 ने अनाउंसमेंट वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इसे 12 मई से देखा जा सकेगा. आठ एपिसोड्स की इस सीरीज़ में कुछ नए किरदार भी जुड़ेंगे. दूसरे सीज़न में 15 साल बाद की कहानी को दिखाया जाएगा.

2. 'KBKJ' की बिकी 60 हज़ार से ज़्यादा की टिकट

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' आज रिलीज़ हो चुकी है. एडवांस बुकिंग की बात करें तो इसकी करीब 60 हज़ार टिकट्स बिक गईं. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 15 से 20 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है. फिल्म का रिव्यू हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.

3. आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का टीज़र आ गया है

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' का टीज़र आया है. जिसमें आयुष्मान साड़ी पहने फोन पर भाईजान से बात करते दिख रहे हैं. राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनी मूवी में इस बार अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, परेश रावल, मनोज जोशी और विजय राज भी दिखेंगे. इसे 07 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा.

4. शाहरुख, सलमान, अमिताभ के ट्विटर हैंडल से हटा ब्लू टिक

ट्विटर ने 20 अप्रैल से ब्लू टिक्स को हटाना शुरू कर दिया है. इंडिया के कई बड़े सितारों के ट्विटर अकाउंट से नीला टिक हट चुका है. इनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारों के अकाउंट्स शामिल हैं. इनके अलावा कई पॉलिटिशियन और क्रिकेटर्स के अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है.

5. किडनैपिंग मामले में हनी सिंह का आया जवाब, कहा, 'सब बेबुनियाद'

सिंगर हनी सिंह पर एक इवेंट ऑर्गनाइज़र ने किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगाया था. अब इस पूरे मामले में हनी सिंह ने अपनी ओर से सफाई दी है. अपना पक्ष रखते हुए हनी सिंह ने कहा कि ये सब बेकार बातें हैं. उनकी इमेज खराब करने के लिए ये सब किया गया है. इंस्टा पर लंबा पोस्ट शेयर करके हनी सिंह ने लिखा, ''मुझपर लगाए सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. मेरा या मेरी कंपनी का शिकायतकर्ता से कोई कनेक्शन या अग्रीमेंट नहीं है.'' हनी ने ये भी बताया कि वो अब मानहानि का केस करेंगे.

6. IMdb की समर 2023 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म बनी 'जवान'

IMdb ने इस समर की टॉप 10 मोस्ट अवेटेड फिल्म्स की लिस्ट निकाली है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है शाहरुख की फिल्म 'जवान' का. एटली की ये फिल्म जून की दूसरी तारीख को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. इस लिस्ट में रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' और 'प्रभास' की फिल्म 'आदिपुरुष' का नाम भी शामिल है. इस लिस्ट में 'गदर 2', 'मैदान', 'योद्धा', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'हनुमैन' का नाम भी शामिल है.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो :शाहरुख, दीपिका की पठान का झूमे जो पठान को 50 करोड़ बार देखा जा चुका है

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()