The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Shahrukh's Jawan to Garmi trailer and John next movie update

'जवान' के बारे में सबसे बड़ी खुशखबरी आई

'जावान' शाहरुख के करियर की ऐसी फिल्म रही जिसकी शूटिंग सबसे ज़्यादा दिनों, 180 दिनों तक चली.

Advertisement
pic
18 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2023, 04:26 PM IST)
Shahrukh Khan
शाहरुख खान की 'जवान' 2 जून को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा से जुड़ी खबरों का छोटा-बड़ा लेखा-जोखा आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएगा. आज नीचे जानिए शाहरुख खान की 'जवान' से क्या नया अपडेट आया है, जॉन ने क्यों छोड़ी साजिद खान की फिल्म और 'गदर 2' का टीज़र 'किसी का भाई किसी की जान' से होगा अटैच.

1. नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'स्वीट टूथ 2' का ट्रेलर आ गया है

नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज़ 'स्वीट टूथ' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया. ये फैंटेसी ड्रामा सीरीज़ है. एक हाईब्रिड बच्चे की कहानी. जो आधा जानवर और आधा इंसान है. सीरीज़ को 27 अप्रैल से देखा जा सकता है.

2. तिग्मांशु धूलिया की सीरीज़ 'गर्मी' का ट्रेलर आ गया है

तिग्मांशु धूलिया की हिंदी सीरीज़ 'गर्मी' का ट्रेलर आ गया है. स्टूडेंट पॉलिटिक्स पर बेस्ड इस सीरीज़ के ट्रेलर में कई स्ट्रॉन्ग डायलॉग्स और एक्शन सीन्स नज़र आ रहे हैं. सीरीज़ में मुकेश तिवारी, विनीत कुमार और जतिन गोस्वामी जैसे कलाकार नज़र आएंगे. इसे 21 अप्रैल से सोनी लिव पर देख सकेंगे.

3. रणबीर-बॉबी ने लंदन में खत्म की 'एनिमल' की शूटिंग

रणबीर कपूर और बॉबी देओल, संदीप रेड्डी की फिल्म 'एनिमल' में दिखाई देने वाले हैं. 'एनिमल' की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही थी. जिसे खत्म कर लिया गया है. सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें रणबीर और बॉबी देओल केक काटते हुए दिख रहे हैं. मूवी में रश्मिका मंदाना भी दिखाई देने वाली हैं.

4. जॉन ने साजिद खान की फिल्म '100 परसेंट' को छोड़ दिया

'पठान' की सक्सेस के बाद जॉन अब्राहम एक्शन फिल्मों पर फोकस करना चाहते हैं. इसलिए वो अपने अगले प्रोजेक्ट्स को बड़ी सावधानी से चुन रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने अपने कुछ नए प्रोजेक्ट से हाथ भी खींच लिया है. अब पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जॉन अब्राहम ने साजिद खान की फिल्म '100 परसेंट' को छोड़ दिया है. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि मेकर्स अब इस फिल्म के लिए नई कास्टिंग कर रहे हैं. वहीं जॉन दिनेश विजन की फिल्म 'तहरान' में दिखाई देने वाले हैं.

5. 'किसी का भाई किसी की जान' से जुड़ा होगा 'गदर 2' का टीज़र?

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है. खबर है कि इस फिल्म से सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' का टीज़र अटैच होगा. 'गदर 2' भी ज़ी स्टूडियो की फिल्म है. इसी वजह से इसके टीज़र को 'किसी का भाई किसी की जान' से अटैच किया जाएगा. ये एक मिनट लंबा टीज़र होगा. जिसे 21 अप्रैल को ही यू-ट्यूब पर भी रिलीज़ किया जाएगा.

6. शाहरुख की 'जवान' के बारे में बड़ी खुशखबरी आ गई

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की शूटिंग आज  फाइनली खत्म हो गई है. पीपिंगमून की रिपोर्ट के मुताबिक ये शाहरुख के करियर की ऐसी फिल्म रही जिसकी शूटिंग सबसे ज़्यादा दिनों तक, 180 दिनों तक चली. सितंबर 2021 से शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग पुणे, हैदराबाद, चेन्नई समेत कई जगहों पर हुई. सवाल ये भी था कि इतने कम दिनों में मेकर्स फिल्म की डबिंग, वीएफएक्स और अन्य कामों को पूरा करके 02 जून तक इसे रिलीज़ कर पाएंगे? कई रिपोर्ट्स ये भी थी कि इस फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में काफी समय लगने वाला है इसलिए इसे 02 जून को रिलीज़ नहीं किया जा सकेगा. लेकिन पीपिंगमून के मुताबिक फिल्म 02 जून को ही रिलीज़ होगी. एटली ने इसके ट्रेलर और टीज़र पर भी काम शुरू कर दिया है. इसका टीज़र मई के पहले हफ्ते में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म के प्रमोशन्स भी जल्द शुरू होंगे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' की एडवांस बुकिंग चालू हुई, थिएटर हाउसफुल हो गए.

Advertisement

Advertisement

()