The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Shahrukh's Dunki to Allu Arjun's Pushpa 2 update

शाहरुख खान की 'डंकी' के सेट से एक और तस्वीर लीक

शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हैं.

Advertisement
pic
27 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023, 07:05 PM IST)
Dunki
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी पहली बार 'डंकी' फिल्म में साथ काम कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको नीचे पढ़ने को मिल जाएगा. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# फिल्म फेयर अवॉर्ड्स में शामिल नहीं होंगे विवेक अग्निहोत्री

Filmfare Awards के नॉमिनीज़ अनाउंस किये गए. The Kashmir Files को सात कैटेगरीज़ में आठ नॉमिनेशन मिले, लेकिन अब डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अवॉर्ड्स पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा नोट लिखा. कहा कि वो ऐसे एंटी-सिनेमा और अनैतिक अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा नहीं बनना चाहते.

# भूमिका चावला ने कहा, 'कपिल के शो पर नहीं बुलाया गया'

भूमिका चावला रिसेंटली सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई दी थीं. जिसके बाद से अचानक वो चर्चा में आ गई हैं. भूमिका ने कई चीजों पर चर्चा की. बताया कि उन्हें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो पर नहीं बुलाया गया था. उन्हें पता ही नहीं चला कि सलमान, पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल, जस्सी गिल, राघव वगैरह कब कपिल शर्मा शो में पहुंच गए. भूमिका ने ये भी कहा कि उन्हें मार्केटिंग के लिए किसी शो की ज़रूरत नहीं. वो अपने आप में ही काफी हैं.

# शाहरुख खान की 'डंकी' के सेट से एक और तस्वीर लीक

शाहरुख खान इन दिनों राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे हैं. वहां उनके साथ तापसी पन्नू भी हैं. सेट से फिल्म का एक सीन लीक हो गया है. जिसमें शाहरुख तापसी का हाथ पकड़कर चलते नज़र आ रहे हैं. ये एक शॉपिंग का सीन बताया जा रहा है. जिसमें शाहरुख ने लाल रंग की जैकेट पहनी है. शाहरुख की इस फिल्म में विकी कौशल का कैमियो भी बताया जा रहा है. मूवी साल के अंत में रिलीज़ होगी.

# 'पुष्पा 2' के सेट पर अल्लू से मिलने पहुंचे जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर को बीते दिनों अल्लू अर्जुन और सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2' के सेट पर देखा गया. हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में फिल्म की शूटिंग चल रही है. जहां से जूनियर एनटीआर की एक फोटो वायरल हो रही है. हालांकि जूनियर एनटीआर अल्लू से मिलने क्यों गए थे, क्या उनका 'पुप्षा 2' में कैमियो होने वाला है, इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.

# विक्रमादित्य की फिल्म 'कंट्रोल' में होंगी अनन्या पांडे

विक्रमादित्य मोटवानी की सीरीज़ 'जुबली' इन दिनों चर्चा में है. इसे पॉज़िटिव रिव्यूज़ मिले हैं. अब खबर है कि वो अनन्या पांडे के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. जिसका नाम होगा 'कंट्रोल'. मिड डे को दिए इंटरव्यू में विक्रमादित्य ने बताया कि ये एक कंप्यूटर जनरेटेड फिल्म होगी. इसका प्लॉट क्या होगा, कब रिलीज़ होगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है.

# विक्रम रविचन्द्रन की फिल्म का अनाउंस टीज़र आया

एक्टर विक्रम रविचन्द्रन की कन्नड़ा फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया गया. मूवी का नाम है 'मुधोल'. करीब ढाई मिनट लंबे इस अनाउंसमेंट वीडियो को देखकर ही पता लगता है फिल्म में खूब मार-काट होगी. अनाउंसमेंट वीडियो में एक जेल का सीन है. जहां कैदियों के लिए खाना बनता दिख रहा है. कार्तिक राजन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म जल्द रिलीज़ की जाएगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: ऋतिक रोशन, दीपिका की 'फाइटर' का क्लाइमैक्स ऐसा होगा कि थिएटर्स में बवंडर उठा देगा.

Advertisement

Advertisement

()