'जवान' ट्रेलर कब आएगा, पता चल गया है
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का बज़, 'गदर 2'-OMG 2 आने के बाद से थोड़ा हल्का हो गया है.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं.
# करण की फिल्म में आर्मी ऑफिसर बनेंगे सलमान
सलमान खान, 25 साल बाद करण जौहर के साथ कोलैबरेट करने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म में सलमान खान आर्मी ऑफिसर के रोल में होंगे. विष्णु वर्धन के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर से शुरू होगी.
# संजय दत्त की 'खलनायक' फिर से रिलीज़ होगी
संजय दत्त की फिल्म 'खलनायक' को 30 साल पूरे हो चुके हैं. इसी मौके पर इस मूवी को देशभर के थिएटर्स में एक बार फिर से रिलीज़ किया जाएगा. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 04 सितंबर को पॉपुलर मल्टिप्लेक्सेस में इसे रिलीज़ किया जाएगा.
# टाइगर ने खत्म की 'गणपत पार्ट वन' की शूटिंग
टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करके बताया कि उन्होंने 'गणपत पार्ट वन' की शूटिंग खत्म कर दी है. टाइगर ने ये भी कहा कि ये उनकी लाइफ की अब तक की सबसे चैलेंजिंग फिल्म थी. विकास बहल की ये फिल्म इस साल 20 अक्टूबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
# 24 अगस्त को आएगा शाहरुख की 'जवान' का ट्रेलर?
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का बज़, 'गदर 2'-OMG 2 आने के बाद से थोड़ा हल्का हो गया है. खबर थी कि 'जवान' के ट्रेलर को चेन्नई में एक बड़े इवेंट में लॉन्च किया जाएगा. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक 'जवान' का ट्रेलर 24 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा. क्योंकि इसी के दो हफ्ते बाद 07 सितंबर को मूवी रिलीज़ होने वाली है. हालांकि ट्रेलर को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.
# बाबिल की 'फ्राइडे नाइट प्लान' का ट्रेलर आया
बाबिल खान की दूसरी फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' का ट्रेलर आ गया. कहानी दो भाइयों और उनके कॉलेज एक्सपीरिएंसेस की है. वत्सल नीलकंठ के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 01 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.
# पवन कल्याण स्टारर 'ब्रो' की डिजिटल रिलीज़ डेट आई
पवन कल्याण और साई धर्म की फिल्म 'ब्रो' की डिजिटल रिलीज़ डेट आ गई है. इसे 25 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.
# SRK के ट्रेलर लॉन्च करने पर बोले दुलकर
दुलकर सलमान की फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' ट्रेलर के हिंदी वर्जन को शाहरुख खान ने लॉन्च किया. अब दुलकर ने कहा कि इससे ज़्यादा पुश उनकी फिल्म को नहीं मिल सकता. दुलकर ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि शाहरुख, 'किंग ऑफ कोठा' के ट्रेलर को शेयर करेंगे. मगर जब उन्होंने किया तो दुलकर की खुशी का ठिकाना नहीं था.
# "लोगों ने कहा 'गदर 2' मत करो" - मनीष वाधवा
'गदर 2' में विलेन बने मनीष वाधवा ने बताया कि जब उन्हें ये फिल्म ऑफर हुई तो बहुत से लोगों ने उन्हें फिल्म करने से मना किया था. मनीष ने बताया कि लोगों ने उनसे कहा था, ''ये फिल्म मत करो क्योंकि अनिल शर्मा बहुत दिन से एक्टिव नहीं है और सनी देओल ने बहुत दिनों से कुछ किया नहीं हैं.'' मगर मनीष ने फिल्म साइन की और अब उनके रोल को पसंद किया जा रहा है.
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की जवान की एडवांस बुकिंग चालू, पठान का रिकॉर्ड तोड़ेगा कलेक्शन

