The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • the cinema show: from shahid kapoor deva to allu arjun pushpa 2 and stree 3 update

'स्त्री 2' से पहले 'स्त्री 3' पर बड़ा अपडेट आया है

Stree 2 का ट्रेलर 18 जुलाई को आया था. अब इसके तीसरे इंस्टॉल्मेंट की भी खबर आ गई.

Advertisement
pic
19 जुलाई 2024 (पब्लिश्ड: 04:16 PM IST)
stree 2
'स्त्री 2', 15 अगस्त को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा की छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा जोखा यहां मिलेगा. नीचे पढ़िए HBO की 'ड्यून प्रोफेसी' के टीज़र के बारे में. जानिए Stree 2 में किसका होगा कैमियो, कब रिलीज़ होगी Shahid Kapoor की Deva रिलीज़.

# HBO की 'ड्यून प्रोफेसी' का टीज़र आया

HBO की आने वाली सीरीज़ 'ड्यून प्रोफेसी' का टीज़र आया है. जिसमें तबु नज़र आ रही हैं. उन्होंने इस सीरीज़ में 'सिस्टर फ्रैन्सेसका' का किरदार निभाया है. ये फिल्म 'ड्यून' की प्रीक्वल सीरीज़ है. जिसमें 'ड्यून' इवेंट से करीब 10 हज़ार साल पहले की घटनाओं को दिखाया जाएगा. इस साल नवंबर में रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.

# राजकुमार राव की 'स्त्री 2' में अक्षय का कैमियो?

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' का ट्रेलर आ चुका है. जिसे देखकर जनता बमबम हो गई. अब एक और खबर सोशल मीडिया पर घूम रही है. बताया जा रहा है कि इसमें अक्षय कुमार का कैमियो होगा. कहा जा रहा है कि मेकर्स उनके कैमियो को पूरी तरह से सरप्राइज़ रखना चाहते हैं. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स का मानना है कि अक्षय की कॉमेडी टाइमिंग कमाल की है, और उनकी कुछ मिनट की प्रेज़ेंस से 'स्त्री 2' का सीक्वेंस बहुत ऊपर चला जाएगा.

# अनंत अंबानी की शादी के लिए एटली ने फिल्म बनाई

मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने एक एनिमेटेड फिल्म बनाई थी. रणवीर अलाहाबादिया ने अपने यू-ट्यूब चैनल बीयर बाइसेप्स पर बताया कि शादी के दूसरे दिन एटली की इस फिल्म को रिलीज़ किया गया. ये 10 मिनट की फिल्म थी. जो शादी में आए मेहमानों के लिए बनाई गई थी. एटली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का वॉयस ओवर अमिताभ ने किया था.

# शाहिद की 'देवा' 14 फरवरी 2025 को होगी रिलीज़

शाहिद कपूर की फिल्म 'देवा' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. रोशन एंड्रूज़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 14 फरवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा. इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े भी होंगी.

# अल्लू अर्जुन के मैनेजर ने 'पुष्पा 2' पर क्या कहा?

खबरें चल रही थीं कि 'पुष्पा 2' के डायरेक्टर सुकुमार और अल्लू अर्जुन के बीच झगड़ा हो गया है. जिस वजह से फिल्म पर काम रोक दिया गया है. हालांकि इसपर अल्लू के मैनेजर ने जवाब दिया. एक ट्वीट का जवाब देते हुए सरथ चंद्र नायडू ने कहा, ''सुकुमार ने फिल्म के फर्स्ट हाफ की एडिटंग पर काम शुरू कर दिया है. एडिटिंग के बीच में ब्रेक लेना बहुत आम सी बात है.''

# 'स्त्री 2' से पहले 'स्त्री 3' पर अपडेट आ चुका है

'स्त्री 2' का ट्रेलर 18 जुलाई को आया था. अब इसके तीसरे इंस्टॉल्मेंट की भी खबर आ गई. 'स्त्री 2' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दिनेश विजन ने बताया कि 'स्त्री 2' के बाद वो एक फिल्म ला रहे हैं. जिसका नाम होगा 'थामा'. उन्होंने 'स्त्री 3' की कहानी भी लिख ली है. तो 'स्त्री 2' के बाद 'स्त्री 3' के लिए लोगों को ज़्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा.

वीडियो: 'स्त्री 2' ट्रेलर के एडिटर्स से नाराज हैं कुछ लोग, फिल्म के प्लॉट को लेकर क्या शिकायत कर दी?

Advertisement

Advertisement

()