The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Salman Khan's Tiger 3 first song to War 2 shooting update

अरिजीत सिंह, सलमान खान के लिए कौन सा गाना गाने जा रहे हैं?

अरिजीत सिंह पहली बार सलमान खान के लिए गाना गाने जा रहे हैं. सलमान ने खुद अनाउंस किया. वैसे अरिजीत और सलमान के बीच 'सुल्तान' फिल्म के बाद से ही चीज़ें ठीक नहीं चल रही थीं. कुछ दिनों पहले अरिजीत को सलमान के घर से बाहर आते देखा गया था.

Advertisement
pic
19 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:47 PM IST)
Salman Khan
सलमान खान ने अनाउंस किया अरिजीत सिंह उनके लिए गाना गाने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

# अरिजीत सिंह ने सलमान के लिए गाया गाना

अरिजीत सिंह पहली बार सलमान खान के लिए गाना गाने जा रहे हैं. सलमान ने अनाउंस किया कि 'टाइगर 3' का गाना 'लेके प्रभु का नाम' को अरिजीत सिंह गाएंगे. सलमान ने पोस्ट करते हुए लिखा, ''पहले गाने की पहली झलक. लेके प्रभु का नाम, ये मेरे लिए अरिजीत सिंह का पहला गाना है. 23 अक्टूबर को आएगा.'' वैसे अरिजीत और सलमान के बीच 'सुल्तान' फिल्म के बाद से ही चीज़ें ठीक नहीं चल रही थीं. कुछ दिनों पहले अरिजीत को सलमान के घर से बाहर आते देखा गया था. जिसके बाद से ही लोग अंदाज़ा लगा रहे थे कि 'टाइगर 3' में अरिजीत की आवाज़ सुनने को मिल सकती है.

# स्पेन में शुरू हुई ऋतिक की 'वॉर 2' की शूटिंग

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फैन्स अयान और उनके क्रू मेम्बर्स की फोटोज़ शेयर कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्पेन में एक चेज़ सीक्वेंस शूट किया जा रहा है.

# आमिर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में फातिमा

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली एक कॉमेडी फिल्म में फातिमा सना शेख नज़र आने वाली है. इस मूवी को भी अद्वैत चंदन डायरेक्ट करेंगे. फातिमा जल्द ही इस अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी.

# 'कॉफी विद करण 8' पर साथ आएंगे वरुण-सिद्धार्थ

'कॉफी विद करण' के आठवें सीज़न में इस बार वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ आएंगे. इससे पहले दोनों साल 2013 में एक टॉक शो में साथ आए थे. जिसमें आलिया भट्ट भी उनके साथ थीं.

# विक्की-रश्मिका की 'छावा' में अक्षय खन्ना होंगे

विक्की कौशल और रश्मिका मंदन्ना की फिल्म 'छावा' में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अक्षय खन्ना भी नज़र आएंगे.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()