The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Salman Khan's Tiger 3 collection to Shahrukh Khan's Dunki update

सलमान की 'टाइगर 3', 300 करोड़ भी नहीं कमा पाएगी?

Tiger 3 की कमाई में दिवाली और वर्ल्ड कप मैचों की वजह से कमी आई. पहले दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो अभी तक 'टाइगर 3' की कमाई में लगातार गिरावट होती आ रही है. अब वर्ल्ड कप के बाद भी इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं है.

Advertisement
pic
20 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:30 PM IST)
Salman Khan
सलमान खान की 'टाइगर 3' का गाना 'रुआं' का वीडियो वर्जन रिलीज़ कर दिया गया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी तमाम खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. रायन रेनोल्ड्स की 'डेडपूल 3' की शूटिंग शुरू

रायर रेनोल्ड्स और ह्यू जैकमेन की फिल्म 'डेडपूल 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. हॉलीवुड राइटर्स स्ट्राइक की वजह से कई दिनों से इस पर काम बंद था. अब फाइनली इसकी शूटिंग शुरू कर दी गई है. ये 26 जुलाई 2024 को रिलीज़ होगी.

2. 'टाइगर 3' ने 8 दिनों में कमाए 229 करोड़ रुपए

'टाइगर 3' की कमाई लगातार घटती जा रही है. आठवें दिन मूवी ने सिर्फ 10.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. मूवी ने टोटल 229.9 रुपए का बिज़नेस किया है.

3. टीम इंडिया की हार पर बोले शाहरुख, रणवीर

इंडिया, वर्ल्डकप हार गई. मगर नीली जर्सी के हीरोज़ को सपोर्ट करने के लिए इंडियन सेलिब्रिटीज़ और बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखे. किसी ने उनका हौसला बढ़ाया, तो किसी ने सांत्वना दी. शाहरुख ने लिखा, पूरे इंडिया को टीम इंडिया पर प्राउड है. आलिया ने लिखा, टीम इंडिया ने सिर ऊंचा कर दिया. अजय देवगन ने कहा, सभी को टीम इंडिया पर नाज़ है. ऐसे ही रितेश देशमुख, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, दीया मिर्ज़ा, आयुष्मान खुराना समेत कई सितारों ने टीम इंडिया के लिए पोस्ट्स किए.

4. 'डंकी' का पहला गाना कब आएगा, पता चल गया

शाहरुख खान की 'डंकी' के पहले गाने को लेकर अपडटे आया है. बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक 'डंकी' का पहला गाना 'लुट-पुट गया' को इस हफ्ते रिलीज़ किया जाएगा.

5. इश्वाक सिंह को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

एक्टर इश्वाक सिंह को साउथ एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में उनकी फिल्म 'बर्लिन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. अतुल सबरवाल के डायरेक्शन में बनी ये एक थ्रिलर फिल्म है.

6. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन लौटेंगी?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'दयाबेन' के किरदार की लौटने की खबरें आ रही हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक दिवाली वाले स्पेशल एपिसोड्स के बाद 'दयाबेन' का किरदार वापिस लौटेगा. हालांकि अभी तक ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि दिशा वकानी ही दयाबेन के रोल में वापिस आएंगी या किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा.

7. सुब्रत रॉय की बायोपिक में अनिल कपूर?

सहारा के मालिक सुब्रत रॉय की बीते दिनों डेथ हो गई. उनकी बायोपिक को लेकर अपडेट आया है. प्रड्यूसर संदीप सिंह और जयंतीलाल गडा ने डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के साथ 'सहाराश्री' अनाउंस की थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अनिल कपूर नज़र आएंगे.

8. 'टाइगर 3' एडवांस बुकिंग में 50% गिरावट

'टाइगर 3' की कमाई में दिवाली और वर्ल्ड कप मैचों की वजह से कमी आई. पहले दो दिनों को छोड़ दिया जाए तो अभी तक 'टाइगर 3' की कमाई में लगातार गिरावट होती आ रही है. अब वर्ल्ड कप के बाद भी इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं है. नौंवे दिन की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा देखें तो इसमें 50% की कमी आई है. सैकनिल्क के मुताबिक दूसरे मंडे के दोपहर दो बजे तक 'टाइगर 3' की सिर्फ 1.98 करोड़ रुपए की टिकटें ही बिकी हैं. हालांकि ये नंबर्स अभी और बढ़ेंगे. मगर रिपोर्ट्स हैं कि दूसरे मंडे को 'टाइगर 3' 06 से 08 करोड़ से ज़्यादा कलेक्ट नहीं कर पाएगी.  

Advertisement

Advertisement

()