The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Salman Khan's Tiger 3 advance booking to Singham Again update

'तनु वेड्स मनु 3' पर कंगना रनौत ने क्या कहा?

कंगना रनौत ने 'तनु वेड्स मनु' के तीसरे पार्ट पर बात की. IMDB को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो आनंद एल राय के साथ फिर से काम करना चाहती हैं.

Advertisement
pic
27 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:09 PM IST)
Kangana
'तनु वेड्स मनु' फिल्म के पोस्टर में आर माधवन, कंगना रनौत.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. नेटफ्लिक्स की 'द क्राउन 6' का ट्रेलर आया

नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज़ 'द क्राउन' के छठवें सीज़न का ट्रेलर आ गया है. जिसमें प्रिंसेस डायना और प्रिंस चार्ल्स की स्टोरी दिखाई जाएगी. 'द क्राउन' को दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा. पहला भाग 16 नवंबर को आएगा.

2. भुवन बाम के शो 'तकेशी कैसल' का ट्रेलर आया

फेमस जापानी गेम शो 'तकेशी कैसल' के रीबूट वर्जन को भुवन बाम डब करेंगे. शो का मज़ेदार ट्रेलर आ गया है. जिसमें जावेद जाफरी से लेकर 'आदिपुरुष' तक का रेफ्रेंस सुनने को मिल रहा है. भुवन ने इस शो को अपने पॉपुलर कैरेक्टर टीटू मामा की आवाज़ में डब किया है. इसे 02 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

3. मणि रत्नम की KH234 में कमल हासन

मणि रत्नम और कमल हासन एक साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं. फिलहाल इस फिल्म का नाम तय नहीं है. इसे KH234 नाम से बुलाया जा रहा है. इस फिल्म का टीज़र 07 नवंबर को आएगा.

4. सूर्या की 'सूर्या 43' का एनिमेटेड टीज़र आउट

सूर्या ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसका एनिमेटेड टीज़र भी आउट किया गया है. पिक्चर को फिलहाल 'सूर्या 43' नाम से बुलाया जा रहा है. सुधा कोंगाडा के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में सूर्या के साथ विजय वर्मा और दुलकर सलमान भी दिखेंगे. जल्द ही इसके टाइटल की अनाउंसमेंट की जाएगी.

5. 05 नवंबर से शुरू होगी 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग

सलमान खान की 'टाइगर 3' दो घंटे 35 मिनट लंबी होगी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की एडवांस बुकिंग 5 नवंबर से शुरू होगी. मूवी 12 नवंबर को थिएटर में रिलीज़ होगी.

6. रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू

रोहित शेट्टी ने अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग शुरू कर दी है. उन्होंने उड़ती गाड़ी और जलती बस की तस्वीर इंस्टा पर शेयर की है.

7.  'तनु वेड्स मनु 3' पर काम कर रही हैं कंगना

कंगना रनौत ने 'तनु वेड्स मनु' के तीसरे पार्ट पर बात की. IMDB को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो आनंद एल राय के साथ फिर से काम करना चाहती हैं. कंगना ने ये भी बताया कि 'तनु वेड्स मनु 3' की शूटिंग जल्द शुरू होगी.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()