The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani to The Flash and Bloody Daddy trailer update

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक कब आएगा, पता चल गया

सात साल बाद करण जौहर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म से डायरेक्शन फील्ड में वापसी करेंगे.

Advertisement
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शाबाना आज़मी भी होंगे.
pic
मेघना
24 मई 2023 (Updated: 24 मई 2023, 05:59 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां मिल जाएगा. आज के सिनेमा शो में जानिए आज एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. डीसी की 'द फ्लैश' मूवी का फाइनल ट्रेलर आ गया है

डीसी स्टूडियोज़ की फिल्म 'द फ्लैश' का फाइनल ट्रेलर आ गया. इस टीज़र में 'फ्लैश' अपनी मां को बचाते दिख रहा है. मूवी में टाइम ट्रैवेल को दिखाया जाएगा. फिल्म 16 जून को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.

2. 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक 25 मई को आएगा

करण जौहर ने फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिए हैं. इसी को सेलिब्रेट करने के लिए करण के डायरेक्शन में बनी आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक 25 मई यानी उनके जन्मदिन पर रिलीज़ किया जाएगा. सात साल बाद करण जौहर इस फिल्म से डायरेक्शन फील्ड में वापसी करेंगे. मूवी 28 जुलाई को थिएटर्स में आएगी.

3. 26 मई से एमेज़ॉन पर देख सकेंगे 'पच्चवुम अद्भुता विल्लकुम'

फहाद फासिल की मलयालम फिल्म 'पच्चवुम अद्भुता विल्लकुम' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज़ होने वाली है. इस एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा फिल्म को 26 मई से एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

4. शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का ट्रेलर आ गया

शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी' का ट्रेलर आ गया. अली अब्बास ज़फर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी ड्रग्स माफियाओं के इर्द-गिर्द घूमती है. ट्रेलर में शाहिद धांसू एक्शन करते दिख रहे हैं. मूवी में उनके अलावा रॉनित रॉय, संजय कपूर और डायना पेंटी भी नज़र आएंगी. फिल्म 09 जून को जिओ सिनेमा पर रिलीज़ होगी.

5. डिज़्नी की सीरीज़ 'स्कूल ऑफ लाइज़' का ट्रेलर आया

डिज़्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज़ 'स्कूल ऑफ लाइज़' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया. ये एक बच्चे के गायब होने की कहानी है. अविनाश अरुण के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज़ में निमरत कौर, आमिर बशीर और वरीन रुपानी जैसे कलाकार नज़र आएंगे. 08 एपिसोड्स की इस सीरीज़ को 24 मई से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे.

6. सुनील ग्रोवर की सीरीज़ 'सन फ्लावर 2' की अनाउंसमेंट

सुनील ग्रोवर की सीरीज़ 'सन फ्लावर' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई. अनाउंसमेंट वीडियो में सुनील के किरदार सोनू को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. इस कॉमेडी सीरीज़ में सुनील के साथ मुकुल चड्ढा, गिरीष कुलकर्णी, रणवीर शौरी और आशीष विद्यार्थी जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. इसकी रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस होगी.

7. 'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे का निधन हो गया

'अनुपमा' फेम एक्टर नितेश पांडे नहीं रहे. वो 51 साल के थे. नासिक के इगतपुरी में नितेश शूटिंग कर रहे थे जब उनकी मौत हुई. मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. नितेश ने ओम शांति ओम में शाहरुख खान के असिस्टेंट का रोल प्ले किया था. अनुपमा में उन्होंने रुपाली गांगुली यानी अनुपमा की दोस्त देविका के पति धीरज कपूर का रोल निभाया था.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान ने कैंसर पीड़ित फैन से वीडियो कॉल पर की बात, मदद करने का वादा किया

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()