रणबीर कपूर की 'एनिमल' में शक्ति कपूर होंगे
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में शक्ति कपूर भी नज़र आएंगे. फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है.
.webp?width=210)
फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
1. 'स्क्विड गेम' रिएलिटी शो को नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे
'स्क्विड गेम' सीरीज़ के रिएलिटी कॉम्पटिशन शो 'स्क्विड गेम-द चैलेंज' को नवंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे. ये शो 'स्क्विड गेम' में दिखाए गए गेम पर बनाया जाएगा. डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक इस रिएलिटी शो में 456 प्लेयर्स होंगे. जो 4.56 मिलियन डॉलर करीब 38 करोड़ रुपए के लिए आपस में भिड़ेंगे.
2. 'मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट 1' का ट्रेलर आया
'मिशन इंपॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट 1' का ट्रेलर आया है. इसमें टॉम खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं. फिल्म की शूटिंग 2020 में शुरू हुई थी. लेकिन कोरोना की वजह से चीज़े डिले होती चली गईं. मूवी इस साल 12 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
3. कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' का टीज़र आया
कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' का टीज़र आ गया. जिसे देखकर 90 के दशक की रोमांटिक फिल्में याद आ जाएंगी. समीर विद्वांस के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक रोमांटिक म्यूज़िकल फिल्म होने वाली है. इसे 29 जून से थिएटर्स में देख सकेंगे.
4. रणबीर कपूर की 'एनिमल' में होंगे शक्ति कपूर
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में शक्ति कपूर भी नज़र आएंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शक्ति कपूर एक गैंगस्टर का रोल प्ले करेंगे. उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग भी शुरू कर दी है.
5. फहद फासिल ने खत्म की 'पुष्पा 2' की शूटिंग
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में भंवर सिंह बने फहद फासिल ने मूवी की शूटिंग पूरी कर ली है. सुकुमार ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी. साथ में एक फोटो भी शेयर की है. जिसमें फहद, भंवर सिंह के गेटअप में दिख रहे हैं. फिल्म इस साल के अंत में रिलीज़ हो सकती है.
6. शरद केलकर ने बताया राजामौली से मिलने का एक्सपीरिएंस
'बाहुबली' फिल्म के हिंदी वर्जन में शरद केलकर ने प्रभास की आवाज़ की डबिंग की है. उन्होंने बताया कि सबसे पहले जब वो राजामौली से मिले, तो उन्होंने ये एनालाइज़ किया कि प्रभास और शरद की पर्सनैलिटी मिलती है या नहीं. शरद ने बताया, ''राजामौली ने मुझपर ट्रस्ट किया और मुझे सिर्फ डबिंग आर्टिस्ट की तरह नहीं बल्कि बतौर एक्टर इस फिल्म से जोड़ा.''
वीडियो: दी सिनेमा शो: YRF स्पाई यूनिवर्स में ऋतिक की वॉर 2 में नेगेटिव रोल कौन करने वाले हैं पता चल गया

.webp?width=60)

