रणबीर कपूर की 'एनिमल' की बुकिंग चालू, कितनी टिकटें बिकीं?
इंडिया में फिलहाल Animal की एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. 23 नवंबर को 'एनिमल' का ट्रेलर आने के बाद इसका बज़ और भी बढ़ेगा.

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
# 'सुपरमैन: लेगेसी' में लेक्स बनेंगे निकोलस हॉल्ट
डीसी की फिल्म 'सुपरमैन लेगेसी' में एक्टर निकोलस हॉल्ट नज़र आएंगे. वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक जेम्स गन के डायरेक्शन में बन रही इस मूवी में निकोलस सुपरविलेन लेक्स लूथर का रोल प्ले करेंगे.
# एनिमेटेड फिल्म 'फ्रोज़न' का बनेगा चौथा पार्ट
डिज़्नी की फेमस एनिमेटेड फिल्म 'फ्रोज़न' के चौथे पार्ट की अनाउंसमेंट हो गई है. डिज़्नी के सीईओ बॉब ईगर ने इसके चौथे पार्ट की अनाउंसमेंट की. जबकि पहले अनाउंस हुई 'फ्रोज़न 3' अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है. बॉब ने बताया कि दोनों स्क्रिप्ट्स पर डायरेक्टर जेन ली अपनी टीम के साथ काम कर रहे हैं.
# 'द बैटमैन' की स्पिनऑफ 'द पेंगुइन' पर काम शुरू
'द बैटमैन' की स्पिन ऑफ सीरीज़ 'द पेंगुइन' पर अगले हफ्ते से काम शुरू हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले हफ्ते से इसकी शूटिंग फिर से शुरू होगी.
#वीर दास को 'लैंडिंग' के लिए मिला Emmy अवॉर्ड
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में इस बार कॉमेडियन वीर दास को उनके नेटफ्लिक्स के शो लैंडिंग के लिए बेस्ट कॉमेडियन का अवॉर्ड मिला है. वहीं एकता कपूर को इंटरनेशल एमी डायरेक्टरेट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
# रणबीर की 'एनिमल' की 3200 टिकटें बिकीं
रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की यूएसए में बुकिंग शुरू हो चुकी है. कोई मोई डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 10 दिन पहले फिल्म की यूएसए में 3200 टिकटें बिक चुकी हैं. वैसे ये नंबर्स अभी और भी बढ़ेंगे. इंडिया में फिलहाल इसकी एडवांस बुकिंग शुरू नहीं हुई है. 23 नवंबर को 'एनिमल' का ट्रेलर आने के बाद इसका बज़ और भी बढ़ेगा.
# पंकज त्रिपाठी की 'कड़क सिंह' का ट्रेलर आया
पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'कड़क सिंह' का ट्रेलर आ गया है. कहानी एक ऐसे आदमी की है जिसकी यादाश्त एक एक्सीडेंट में चली गई है. अब अलग-अलग लोग उसे अपनी-अपनी कहानियों से बता रहे हैं कि वो कौन है. अनिरुद्ध रॉय चौधरी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 08 दिसंबर को ज़ी 5 पर रिलीज़ होगी.

