The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Ranbir Kapoor's Animal to Koffee with karna and Leo update

रणबीर कपूर की 'एनिमल' का ट्रेलर कब आएगा, पता चल गया

Ranbir Kapoor की Animal उनके करियर की सबसे लंबी फिल्म बताई जा रही है. संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनकी पहली पिक्चर है.

Advertisement
pic
20 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:36 PM IST)
Ranbir Kapoor
मेकर्स ने रणबीर कपूर और संदीप रेड्डी वांगा की फोटो शेयर कर ट्रेलर रिलीज़ डेट अनाउंस किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा.

# इस फिल्म में साथ दिखेंगे माधवन-कंगना

'तनु वेड्स मनु' वाले आर. माधवन और कंगना रनौत 08 साल बाद फिर से कोलैबरेट करने जा रहे हैं. कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया कि ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी. जिसकी शूटिंग चेन्नई में शुरू हो चुकी है.

# 'कॉफी विद करण' में सिद्धार्थ-वरुण आएंगे

'कॉफी विद करण' के अगले एपिसोड में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा आएंगे. शो का प्रोमो आ गया है. सिद्धार्थ और वरुण दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी.

# 23 नवंबर को आएगा 'एनिमल' का ट्रेलर

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदन्ना की मच अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर 23 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा. मेकर्स ने रणबीर और डायरेक्टर संदीप रेड्डी की फोटो शेयर कर रिलीज़ डेट अनाउंस की है.

# 24 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी 'लियो'

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी. नेटफ्लिक्स इंडिया पर इसे 24 नवंबर को और नेटफ्लिक्स पर ग्लोबली इसे 28 नवंबर को प्रीमियर किया जाएगा.

# सलमान ने 'टाइगर 4' की अनाउंसमेंट की?

क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच के एक इवेंट में सलमान और कटरीना अपनी फिल्म 'टाइगर 3' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. जहां क्रिकेटर्स की जर्नी और मैच पर बात हो रही थी. इसी बातचीत में सलमान ने टाइगर 4 का हिंट दिया. विराट कोहली पर बोलते हुए सलमान ने कहा कि अब टाइगर 4 का इंतज़ार कीजिए.

 

Advertisement

Advertisement

()