The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Ranbir Kapoor's Animal to Ajay Devgn's next movie update

अजय देवगन की अगली फिल्म पर धांसू अपडेट आया है

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' कई सालों से लटकी हुई है. हालांकि ये नया अपडेट उनकी दूसरी फिल्म से आया है.

Advertisement
pic
29 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:40 PM IST)
Ajay Devgn
अजय देवगन एक गुजराती फिल्म के हिंदी रीमेक में दिखने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

# सलमान खान की सिक्योरिटी की फिर से जांच

सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है. कहा जा रहा है कि ये धमकी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से मिली है. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान की सिक्योरिटी को रिव्यू किया है और उनसे सतर्क रहने को भी कहा है.

# बांग्लादेश में रिलीज़ होगी रणबीर की 'एनिमल'

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बांग्लादेश में रिलीज़ होने वाली चौथी हिंदी फिल्म बनने जा रही है. इसके पहले शाहरुख की 'पठान', 'जवान' और थलपति विजय की 'लियो' बांग्लादेश में रिलीज़ हुई थी.

# ऋषभ शेट्टी को मिला स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड

ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को खूब पसंद किया गया. अब इसकी प्रीक्वल फिल्म भी आ रही है. ऋषभ शेट्टी को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड मिला है.

#IFFI में 'पंचायत 2' को मिला अवॉर्ड

इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहली बार किसी वेब सीरीज़ को अवॉर्ड दिया गया है. इस साल वेब सीरीज़ की कैटेगरी में 'पंचायत 2' को बेस्ट वेब सीरीज़ का अवॉर्ड मिला है.

# अजय की अगली फिल्म का नाम 'शैतान'

अजय देवगन की अगली फिल्म पर अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि वो गुजराती हॉरर फिल्म 'वश' के हिंदी रीमेक में दिखाई देंगे. जिसका नाम होगा 'शैतान'. फिल्म का टीज़र दिसंबर के तीसरे हफ्ते में आएगा. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि इसका टीज़र शाहरुख की 'डंकी' से अटैच होगा.

#पंकज की 'मैं हूं अटल' का पोस्टर आया

पंकज त्रिपाठी की अगली फिल्म 'मैं हूं अटल' का पोस्टर आया है. फिल्म में वो अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में हैं. फिल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस हुई है. इसे 19 जनवरी 2024 को रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement

Advertisement

()