The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Ranbir Kapoor's Animal advance booking to Fighter trailer update

ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' का ट्रेलर कब आएगा, पता चल गया

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'फाइटर' के टीज़र को लेकर अपडेट आया है.

Advertisement
pic
27 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:23 PM IST)
Fighter Movie
'फाइटर' में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी सभी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. रणबीर की 'एनिमल' की एक लाख टिकटें बिकीं

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग चालू हो चुकी है. 01 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की अब तक एक लाख टिकटें बिक चुकी हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म पहले दिन 50 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है.

2. 'एनिमल' के प्री-रिलीज़ इवेंट में राजामौली-महेश बाबू

'एनिमल' की रिलीज़ से पहले हैदराबाद में इसका प्री-रिलीज़ इवेंट होगा. जिसमें बतौर गेस्ट एस. एस. राजामौली और महेश बाबू पहुंचेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस इवेंट में फिल्म की पूरी कास्ट और प्रड्यूसर भूषण कुमार भी मौजूद होंगे.

3. 'टाइगर 3' ने 15 दिनों में कमाए 271 करोड़ रुपए

सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' ने 15वें दिन 6.65 करोड़ रुपए कमाए. मूवी ने अब तक कुल 271 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया है.

4. 05 दिसंबर को आएगा ऋतिक की 'फाइटर' का टीज़र

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'फाइटर' के टीज़र को लेकर अपडेट आया है. रिपोर्ट्स हैं कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का टीज़र 05 दिसंबर को आएगा.

5. राजकुमार कोहली की प्रेयर मीट पर पहुंचे सनी, ट्रोल हुए

डायरेक्टर राजकुमार कोहली के निधन के बाद उनकी शोक सभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें सनी देओल, विन्दू दारा सिंह के साथ नज़र आ रहे हैं. सनी के हंसते हुए वीडियो को देखकर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि किसी की शोकसभा पर जाकर ऐसे हंसना ठीक नहीं.

6. 01 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे 'मिशन रानीगंज'

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन रानीगंज' थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली है. इसे 01 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()