The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Rajamouli's newxt project to Jr. NTR and Hritik Roshan War 2

'वॉर 2' के लिए जूनियर NTR की फीस पता चल गई

जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में दिखाई देने वाले हैं. फिल्म जितना प्रॉफिट कमाएगी जूनियर एनटीआर को उसी हिसाब से पैसे मिलेंगे.

Advertisement
War 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर YRF यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' में दिखाई देंगे.
pic
मेघना
10 मई 2023 (अपडेटेड: 23 नवंबर 2023, 01:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा से जुड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा. नीचे जानिए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# राजामौली ने कहा, महाभारत पर 10 पार्ट में फिल्म बनाएंगे

राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर बात की. हाल ही में हुए एक इवेंट में राजामौली ने बताया कि वो महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वो कभी महाभारत पर फिल्म बनाएंगे तो वो 10 पार्ट वाली फिल्म होगी. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को बनाने के लिए वो एक साल तक अलग-अलग वर्जन में लिखी गई महाभारत को पढ़ेंगे. उसके बाद ही फिल्म पर काम शुरू करेंगे.

8. 12 मई से जियो सिनेमा पर आएगी सैफ की 'विक्रम-वेधा'

सैफ अली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म 'विक्रम वेधा' जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली है. इसका वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 12 मई को होगा. पिछले साल सितंबर में रिलीज़ हुई इस मूवी को ऑडिएंस का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स ही मिला था.

# 'वॉर 2' के लिए जूनियर एनटीआर 30 करोड़ रुपए ले रहे?

जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में दिखाई देने वाले हैं. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में काम करने के लिए जूनियर एनटीआर ने 30 करोड़ रुपए की फीस ली है. मगर कई रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि जूनियर एनटीआर फिल्म के लिए फीस नहीं लेंगे बल्कि प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर इस फिल्म से जुड़ेंगे. यानी फिल्म जितना प्रॉफिट कमाएगी जूनियर एनटीआर को उसी हिसाब से पैसे मिलेंगे. बीते दिनों शाहरुख खान ने फिल्म पठान के लिए प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल अपनाया था. जिसकी वजह से शाहरुख की कमाई करीब 200 करोड़ रुपए की हुई थी.

# जाह्नवी जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'उलझ' में दिखेंगी

जाह्नवी कपूर ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. वो जंगली पिक्चर्स की फिल्म 'उलझ' में दिखाई देंगी. जिसमें वो आईएफएस ऑफिसर बनेंगी. सुधांशु सरिया के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में गुलशन दैवेया और रोशन मैथ्यु भी होंगे. इस महीने के अंत से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

#खत्म हुई 'गेम चेंजर' के क्लाइमैक्स की शूटिंग

डायरेक्टर शंकर ने राम चरण की अपकमिंग फिल्म 'गेम चेंजर' और कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' पर अपडेट दिया है. एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि राम चरण की 'गेम चेंजर' के धांसू क्लाइमैक्स की शूटिंग पूरी कर ली गई है. अब वो कमल हासन की 'इंडियन 2' के सिल्वर बुलेट सीक्वेंस पर काम शुरू करेंगे और उसकी शूटिंग आने वाले कुछ दिनों में करेंगे. दोनों ही फिल्मों का जनता को इंतज़ार है. ये फिल्में इस साल के अंत या अगले साल के मिड तक रिलीज़ की जा सकती हैं.

वीडियो: दी सिनेमा शो: 'आदिपुरुष' का ट्रेलर आया, लोगों ने इसके VFX पर जोरदार बात कही है

Advertisement

Advertisement

()