The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From PS 2 collection to Hritik Roshan's War 2 collection update

'वॉर 2' का विलेन पता चल गया

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर भी जुड़े हैं.

Advertisement
War 2
ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर भी होंगे.
pic
मेघना
18 मई 2023 (Updated: 18 मई 2023, 07:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

सिनेमा से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

# मणि रत्नम की 'पीएस 2' ने कमाए 330 करोड़ रुपए

ऐश्वर्या राय और चियां विक्रम की फिल्म 'पीएस 2' ने वर्ल्ड वाइड 330 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. मूवी को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. मणि रत्नम की फिल्म 'पीएस 1' ने वर्ल्ड वाइड करीब 480 करोड़ रुपए कमाए थे.

#ऋतिक की  'वॉर 2' में विलेन बनेंगे जूनियर एनटीआर

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर भी जुड़े हैं. अब खबर है कि 'वॉर 2' में जूनियर एनटीआर विलेन बनेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर एनटीआर का रोल नेगेटिव होगा. जो ओवरऑल स्टोरी के नेरेटिव को आगे बढ़ाएगा. इस रोल के लिए ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच कई सारे रीडिंग सेशन्स भी हुए हैं. अब देखना होगा कि जूनियर एनटीआर और ऋतिक की केमेस्ट्री स्क्रीन पर कैसी लगती है.

# आर्यन की सीरीज़ में शाहरुख-रणवीर का कैमियो

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही वेब सीरीज़ बनाने जा रहे हैं. जिसका नाम होगा 'स्टारडम '. फिल्म इंडस्ट्री पर बनी इस सीरीज़ में शाहरुख खान और रणवीर सिंह कैमियो करेंगे. छह पार्ट में बनने वाली इस सीरीज़ की शूटिंग जल्द शुरू होगी.

#शाहिद 01 अगस्त से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना जल्द ही अनीस बज़्मी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. मूवी में शाहिद का डबल रोल होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग 01 अगस्त से शुरू होगी. जिसकी शूटिंग दिसंबर तक चलेगी.

# ऋचा चड्ढा हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं

ऋचा चड्ढा की अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं. वो इंडो-ब्रिटिश प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में दिखाई देंगी. वो 'नार्निया' वाले एक्टर विलियम मूसले के साथ काम करेंगी. इस अनटाइटल्ड फिल्म की कहानी इंडिया और लंदन के बैकग्राउंड में घटेगी.

# राधिका मदान की 'कच्चे लिंबू' का ट्रेलर आया

राधिका मदान, रजत बरमेचा और आयुष मेहरा की फिल्म 'कच्चे लिंबू' का ट्रेलर आ गया. शुभम योगी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी भाई-बहन और उनके सपने के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों क्रिकेट से प्यार करते हैं और टीम बनाकर एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को 19 मई से जियो सिनेमा पर देखा जा सकेगा.

Advertisement

Advertisement

()