प्रभास की 'सलार' मूवी का एडवांस बुकिंग में रौला
फिल्म को रिलीज़ होने में एक महीने से भी ज़्यादा का समय है लेकिन इसकी तगड़ी एडवांस बुकिंग हो रही है.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
# 'जेलर' की कमाई ने ओवरसीज़ मार्केट में बनाया रिकॉर्ड
रजनीकांत की 'जेलर' की कमाई ने वर्ल्ड वाइड करीब 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है. ये फिल्म पहली ऐसी कॉलीवुड फिल्म बन चुकी है जिसने ओवरसीज़ मार्केट से 182 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है.
# अक्षय की OMG 2, 120 करोड़ रुपए पार
अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 भी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई कर रही है. फिल्म ने 12वें दिन 3.2 करोड़ रुपए की कमाई की है. मूवी का कुल कलेक्शन 120.6 करोड़ हो गया है.
# प्रभास की 'सलार' मूवी का एडवांस बुकिंग में रौला
प्रभास की फिल्म 'सलार' की ओवरसीज़ मार्केट में एडवांस बुकिंग खुल चुकी है. अभी फिल्म को रिलीज़ होने में एक महीने से भी ज़्यादा का समय है लेकिन इसकी तगड़ी एडवांस बुकिंग हो रही है. ट्रेड एनालिस्ट मोहनबाला ने एडवांस बुकिंग के आंकड़े बताएं हैं. यूएसए में 'सालार' की साढ़े चार हज़ार टिकटें बिक चुकी हैं. सिर्फ इन आंकड़ों के हिसाब से 'सलार' यूएसए में पहले दिन एक करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करेगी. रिलीज़ डेट 28 सितंबर से पहले ये आंकड़ें अभी और भी ज़्यादा बढ़ेंगे.
# शाहरुख खान की 'जवान' को मिला यूए सर्टिफिकेट
शाहरुख खान की 'जवान' को CBFC ने U/A सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है. CBFC ने फिल्म में 7 बदलाव करवाए हैं. खबरें हैं कि इसी हफ्ते फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया जाना है. इसके लिए चेन्नई में एक भव्य इवेंट प्लान किया गया है.
#'स्कैम 2003-द तेलगी स्टोरी' सीरीज़ का ट्रेलर आया
सोनी लिव की सीरीज़ 'स्कैम 2003-द तेलगी स्टोरी' का ट्रेलर आ गया है. इसमें अब्दुल करीम तेलगी की कहानी को दिखाया जाएगा. इसे 01 सितंबर से देख सकेंगे.
# 'डंकी' के एक्शन डायरेक्टर का शाहरुख के लिए बयान
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने SRK के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस साझा किया. इंडिया टुडे से बात करते हुए उन्होंने कहा, ''ये पूरी तरह से एक्शन फिल्म नहीं है लेकिन इसमें कुछ-कुछ एक्शन सीन्स हैं. शाहरुख बहुत सपोर्टिव हैं वो टीम के हर सदस्य के साथ बहुत सपोर्टिव और कॉर्डिनेशन में रहकर काम करते हैं.''
वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की 'जवान' की एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है ये 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ेगी

