The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Permanent Roommates release date to Aamir Khan's next movie update

'कॉफी विद करण 8' कौन-कौन आएगा, जान लीजिए

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' इंडिया के कुछ सबसे मशहूर चैट शो में से एक है. इसके अब तक सात सीज़न्स आ चुके हैं और लगभग हर सीज़न्स से कोई ना कोई विवाद जुड़ा हुआ है. इस बार इसका आठवां सीज़न आने वाला है. जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि कई स्टार किड्स भी नज़र आ सकते हैं.

Advertisement
pic
11 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:03 PM IST)
Karan Johar
'कॉफी विद करण' में इंडस्ट्री के सितारे आते हैं जिनसे करण चुटिले सवाल पूछते हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ, एग जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. DCU में नहीं दिखेंगे गल गैडोट, हेनेरी, बेन अफ्लेक

डीसी यूनिवर्स की आने वाली फिल्मों में 'वंडर वुमन' बनने वाली एक्टर गल गैडोट, 'सुपरमैन' बनने वाले हेनरी केविल और 'बैटमैन' बनने वाले बेन अफ्लेक जैसे एक्टर्स, आने वाली सुपरहीरोज़ फिल्मों का हिस्सा नहीं होंगे. इसकी वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है.

2. 18 अक्टूबर से प्राइम पर देख सकेंगे 'परमानेंट रूममेट्स'

सुमित व्यास और निधी सिंह की मशहूर सीरीज़ 'परमानेंट रूममेट्स' के तीसरे सीज़न की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. इसे 18 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

3. रणबीर-रश्मिका की 'एनिमल' का गाना आया

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदन्ना की फिल्म 'एनिमल' का पहला गाना आ गया है. 'हुआ मैं' को राघव चैतन्या और प्रीतम ने गाया है. सुबह ही रिलीज़  हुए इस गाने को खबर के लिखे जाने तक करीब 20 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं.

4. आमिर खान ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म

Aamir Khan ने आखिरकार अपनी कमबैक फिल्म अनाउंस कर दी. न्यूज़18 के एक इवेंट में उन्होंने बताया कि वो ‘सितारे ज़मीं पर’ नाम की फिल्म करने वाले हैं.

5. फैमिली ड्रामा फिल्म में दिखेंगी नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. वो एक फैमिली ड्रामा फिल्म में दिखाई देंगी. हालांकि फिल्म किस बारे में होगी, कब रिलीज़ होगी, क्या प्लॉट होगा इसपर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

6. 'कॉफी विद करण 8' में आएंगे सारा-अनन्या

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' में इस बार सारा अली खान और अनन्या पांडे नज़र आएंगी. रिपोर्ट्स तो ये भी हैं कि इस सीज़न में 'द आर्चीज़' की कास्ट सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर भी आएंगे.

Advertisement

Advertisement

()