The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • the cinema show: from nitesh tiwari ramayana to the raja saab plot and pushpa 2 update

नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ फिल्म पर दिया अपडेट

नितेश तिवारी ने रिसेंटली एक इंटरव्यू में बताया कि वो 'रामायण' पर फिल्म क्यों बनाने जा रहे हैं.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2024 (पब्लिश्ड: 04:45 PM IST)
Ranbir kapoor
फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी और यश के होने की भी खबरें हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा यहां पढ़ने को मिलेगा.

# नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ फिल्म पर दिया अपडेट

नितेश तिवारी ने रिसेंटली एक इंटरव्यू में बताया कि वो 'रामायण' पर फिल्म क्यों बनाने जा रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''इस फिल्म के कॉम्प्लेक्स VFX के कारण मैंने ये फिल्म चुनी. रामायण से जो हमारी यादें जुड़ी हैं वो करीब 30 साल पुरानी हैं. जब मैंने फिल्ममेकर रवि उदयवार का काम देखा तो मैं भी इससे जुड़ गया. हमारे पास ऐसी स्टोरी है, जिससे हमारा कल्चर जुड़ा है. तो मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर बहुत खुश हूं.''

# 'द राजा साब' का प्लॉट लीक हो गया

प्रभास की फिल्म 'द राजा साब' की अनाउंसमेंट के बाद  IMDb की वेबसाइट पर फिल्म की कहानी का अपडेट दिया गया. जिसमें कहा गया, ''ये फिल्म एक कपल की कहानी होगी जो एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं लेकिन नेगेटिव एनर्जी की वजह से उनके रास्ते अलग हो जाते हैं.'' डायरेक्टर मारुति ने अब इसके लिए IMDb को झाड़ लगाई है. मारुति ने एक्स पर लिखा, ''मुझे इस प्लॉट के बारे में पता ही नहीं. इसलिए मैं अब किसी दूसरी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं. क्या IMDb वाले अब मुझे एक्सेप्ट करेंगे? ''

# नयनतारा की 'अन्नपूर्णी' पर वेत्री मारन ने दिया बयान

विवादों की वजह से नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णी' को नेटफ्लिक्स से उतार लिया गया. इस पूरे मसले पर फिल्ममेकर वेत्री मारन ने कहा, ''किसी भी फिल्म को बाहर के प्रेशर की वजह से ओटीटी से हटाना इंडस्ट्री पर दबाव बनाने जैसा है. सिर्फ सेंसर बोर्ड के पास ये अधिकार होना चाहिए. 'अन्नपूर्णी' के साथ जो हुआ, वो CBFC के पावर पर सवाल खड़े करता है.''

# 'सैम बहादुर' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे विकी-सान्या

विकी कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' का लाइफटाइम कलेक्शन 128 करोड़ रुपए रहा. फिल्म की इसी सफलता का जश्न मनाने के लिए सक्सेस पार्टी रखी गई. इसमें विकी के साथ सान्या मल्होत्रा, मेघना गुलज़ार और फिल्म की पूरी कास्ट एंड क्रू मौजूद रही.

# विजय-गौतम तिन्नानुरी की फिल्म शेल्व नहीं हुई

खबर आ रही थी कि विजय देवरकोंडा की गौतम तिन्नानुरी के साथ आने वाली फिल्म VD 12 बंद हो गई. मगर विजय की टीम ने इन खबरों को झूठा बताया है. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए रुकी थी. अब इसे फिर से शुरू किया जाएगा.

# रामोजी फिल्म सिटी में शूट हो रही 'पुष्पा 2'

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कुछ बड़े एक्शन सीन्स को यहां शूट किया जाना है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू होगा. अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म 15 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होगी.

Advertisement

Advertisement

()