सिर्फ 6 दिन में ही शाहरुख खान की 'जवान' से पिछड़ी विजय की 'लियो'
थलपति विजय की फिल्म 'लियो' भले ही नेशनल और इंटरनेशनल फ्रंट पर बढ़िया बिज़नेस कर रही हो मगर इसके बावजूद वो शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से पीछे है.
.webp?width=210)
फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.
# भयंकर कमाई के बाद भी 'जवान' से पीछे 'लियो'
थलपति विजय की फिल्म 'लियो' भले ही नेशनल और इंटरनेशनल फ्रंट पर बढ़िया बिज़नेस कर रही हो मगर इसके बावजूद वो शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' से पीछे है. एक-एक दिन की कमाई को आंकड़ों से समझते हैं. 'लियो' ने पहले दिन 64.8 करोड़, 'जवान' ने 75 करोड़ रुपए कमाए. दूसरे दिन 'लियो' ने 35.35 करोड़ रुपए और 'जवान' ने 53.23 करोड़ रुपए कमाए. वहीं तीसरे दिन 'लियो' ने 39.8 करोड़ रुपए और 'जवान' ने 77.83 करोड़ रुपए कमाए. चौथे दिन 'लियो' ने 41.5 करोड़ रुपए और 'जवान' ने 80.1 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं पांचवे दिन 'लियो' ने 35.7 करोड़ रुपए और 'जवान' ने 32.9 करोड़ रुपए कमाए. वहीं 'लियो' ने छठवें दिन 32.7 करोड़ रुपए और 'जवान' ने 26 करोड़ रुपए कमाए थे. 'लियो' ने छह दिनों में टोटल 249.8 करोड़ रुपए कमाए. वहीं 'जवान' ने 345 करोड़ रुपए कमाए. दोनों ही फिल्मों के लगभग 100 करोड़ रुपए का अंतर है.
# 'लियो' की कमाई इंडिया में 250 करोड़ पार
थलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने पहले दिन बढ़िया ओपनिंग ली थी. छठवें दिन की कमाई के बाद मूवी ने इंडिया में कुल 262.55 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. दशहरे की छुट्टी पर मूवी ने इंडिया से करीब 32.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
# टाइगर की 'गणपत' ने मुश्किल से कमाए 09 करोड़
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' थिएटर्स में ऑडिएंस के लिए तरस रही है. मात्र 2.5 करोड़ रुपए की ओपनिंग पाने वाली ये फिल्म पांच दिनों में मुश्किल से 9.8 करोड़ रुपए कमा पाई है.
# चिरंजीवी ने शुरू की 'मेगा 156' की शूटिंग
चिरंजीवी ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. जिसका नाम फिलहाल नहीं रखा गया है. इसे फिलहाल 'मेगा 156' नाम से बुलाया जा रहा है. इसे मैसिव स्केल पर बनाया जा रहा है. फिल्म के प्लॉट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है.
# ''डंकी 2023 में शाहरुख खान की हैट्रिक कामयाबी होगी''
शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में बोमन ईरानी भी होंगे. रिसेंटली एक इंटरव्यू में बोमन ने 'डंकी' पर बात की. कहा कि ये शाहरुख खान की इस साल की हैट्रिक कामयाबी होगी. उन्होंने कहा शाहरुख की ये फिल्म पर्दे पर बहुत बढ़िया करेगी और सभी को याद रह जाएगी.
#'लियो' के प्रमोशन में चोटिल हुए लोकेश कनगराज
'लियो' के डायरेक्टर लोकेश कनगराज फिल्म का प्रमोशन करते-करते चोटिल हो गए हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक केरला में बहुत भारी भीड़ की वजह से उन्हें चोट लग गई है. मगर फिल्म को मिले रिस्पॉन्स को देखकर लोकेश ने जनता का शुक्रिया कहा है.

