The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Leo collection to Kartik Karan and Don 3 update

कार्तिक आर्यन के साथ दोबारा काम करने पर बोले करण जौहर

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ काम करने पर बात की. उन्होंने बताया कि 'दोस्ताना 2' पर काम क्यों बंद किया गया

Advertisement
pic
26 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:26 PM IST)
Karan Johar
कार्तिक आर्यन और करण जौहर ने 'दोस्ताना 2' फिल्म पर भी बात की.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरों को एक साथ-एक धागे में पिरोकर हम लाते हैं आपको लिए. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

# सलमान ने कहा, लोगों को एंटरटेन करके खुशी होती है

सलमान खान ने 'टाइगर 3' के गाने 'लेके प्रभु का नाम' पर बात की. एक इंटरव्यू में सलमान ने कहा, ''गाने और डांस हमारे कल्चर का हिस्सा हैं. मुझे खुशी होती है जब मेरी फिल्म्स और गानों को देखकर लोग खुश होते हैं.''

#सात दिनों में 'लियो' ने ग्लोबली 500 करोड़ रुपए कमाए

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' बॉक्स ऑफिस पर भयंकर कमाई कर रही है. सातवें दिन फिल्म ने इंडिया में 12 करोड़ रुपए कमाए. वहीं मूवी ने वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है.

#कार्तिक के साथ दोबारा काम करने पर बोले करण

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन के साथ काम करने पर बात की. पिंकविला से बात करते हुए करण ने कहा, ''दोस्ताना 2 कई वजहों से बंद हुई. कार्तिक और मैं फिल्म बनाने तो वाले थे मगर कई वजहों से ये बन नहीं पाई. मगर आप कभी किसी चीज़ को ना नहीं कह सकते. मैं जानता हूं भविष्य ने हम दोनों के लिए कुछ अच्छा सोच रखा होगा.''

# आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' की रिलीज़ डेट आई

आयुष शर्मा की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'रुसलान' की रिलीज़ डेट लॉक हो चुकी है. मेकर्स ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि मूवी 12 जनवरी 2024 को रिलीज़ होगी. फिल्म में जगपती बाबू और सुश्री मिश्रा जैसे किरदार नज़र आएंगे.

# अमिताभ की 'खाकी' के सीक्वल में अक्षय-ऐश्वर्या

साल 2004 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'खाकी' के सीक्वल की खबरें आ रही हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स सीक्वल के प्लॉट पर काम कर रहे हैं. जिसमें ओरिजनल कास्ट, अमिताभ, ऐश्वर्या, अक्षय और तुषार कपूर को लिया जाएगा. हालांकि इस पर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है.

#रणवीर सिंह ने 'डॉन 3' की कास्टिंग पर बात की

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह दिखाई देंगे. उनकी कास्टिंग को लेकर बहुत सारी चर्चाएं भी हुईं. अब 'कॉफी विद करण' में रणवीर ने इसपर कहा, ''एक चांस दे दो, 12-13 साल में ठीक ठाक ही काम किया है मैंने, तो एक मौका तो बनता है.''

Advertisement

Advertisement

()