The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From kuch kuch hota hai special screening to Koffee with karan 8 update

बी प्राक बनाएंगे KKHH के गाने 'तुझे याद ना मेरी आई' का 2.0

'कुछ-कुछ होता है' के 25 साल पूरे होने की खुशी में धर्मा प्रोडक्शन ने मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है. जिसकी एडवांस बुकिंग के चालू होने के 25 मिनट के अंदर ही थिएटर्स हाउसफुल हो गए.

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 06:01 PM IST)
Shahrukh Khan
'कुछ कुछ होता है' फिल्म के गाने 'तुझे याद ना मेरी आई' में काजोल.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए आज की बड़ी खबरें.

1. MCU ने 'डेयरडेविल' के राइटर्स को निकाला

मार्वल स्टूडियो की सीरीज़ 'डेयरडेविल बॉर्न अगेन' के राइटर्स को निकाल दिया गया है. मेकर्स अब नए राइटर्स की तलाश कर रहे हैं. द राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका की नई डील के बाद ये बदलाव किए जा रहे हैं.

2. पीरियड ड्रामा फिल्म में दिखेंगे शाहिद कपूर

शाहिद कपूर जल्द ही एक पीरियड ड्रामा फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक वो सचिन रवि के साथ कोलैबरेट करेंगे. ये फिल्म महाभारत के एक फेमस किरदार पर बेस्ड होगी. इस पर जल्द काम शुरू होगा.

3. विक्की की 'सैम बहादुर' का नया पोस्टर रिलीज़

मेघना गुलज़ार की फिल्म 'सैम बहादुर' का दूसरा पोस्टर आया है. जिसमें विक्की कौशल नज़र आ रहे हैं. फिल्म का टीज़र 13 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा.

4. 'कल्कि 2898 एडी' से अमिताभ का लुक आया

प्रभास, दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' से अमिताभ बच्चन का फर्स्ट लुक आया है. जिसमें उनका मुंह ढका हुआ है. मूवी में उनका रोल क्या होगा फिलहाल इस पर कोई जानकारी नहीं मिली है.

5. 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज़ फिर लटकी

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी मल्टी स्टारर वेब सीरीज़ 'इंडियन पुलिस फोर्स' की रिलीज़ एक बार फिर टल गई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पहले इसे दिवाली पर रिलीज़ किया जाना था मगर अब इसे दिवाली के बाद रिलीज़ किया जाएगा. क्योंकि मेकर्स नहीं चाहते कि इसका क्लैश क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच या बाकी रिलीज़ हुई फिल्मों से हो.

6. KKHH की स्पेशल स्क्रीनिंग, थिएटर्स हाउसफुल

'कुछ-कुछ होता है' के 25 साल पूरे होने की खुशी में धर्मा प्रोडक्शन ने मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है. जिसकी एडवांस बुकिंग के चालू होने के 25 मिनट के अंदर ही थिएटर्स हाउसफुल हो गए. स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में अंधेरी वेस्ट के एक मल्टीप्लेक्स में की जानी थी. दो शोज़ थे, शाम 07 बजे और 07.15 के. इन शोज़ के टिकट्स सिर्फ 25-25 रुपए के थे.

7. बी प्राक बनाएंगे 'तुझे याद ना मेरी आई 2.0'

'कुछ कुछ होता है' के 25 साल पूरे होने पर सिंगर बी प्राक ने अनाउंस किया कि वो आइकॉनिक गाने 'तुझे याद ना मेरी आई' का रीमेक बनाएंगे. सोनी पिक्चर्स इस गाने को बना रहा है. जिसे 2.0 वर्जन कहा जा रहा है.

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()