The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: From Kisi Kaa Bhai Kisi Ki Jaan to NTR30 movie update

'किसी का भाई किसी की जान' का राइटर कौन, पता चल गया

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को 'किसी का भाई किसी की जान' सबमिट करते हुए मूवी के राइटर्स और स्क्रीनप्ले का नाम बताया गया है.

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 19 अप्रैल 2023, 06:04 PM IST)
Salman Khan
'किसी का भाई किसी की जान' पोस्टर में सलमान खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.

1. स्टेन ली की लाइफ पर बनी डॉक्यूमेंट्री 16 जून को आएगी

मार्वल कॉमिक्स के फाउंडर स्टेन ली की ज़िंदगी पर बन रही डॉक्यूमेंट्री 'स्टेन ली' की रिलीज़ डेट आ गई है. इसे 16 जून से डिज़्नी प्लस पर देखा जा सकेगा. डॉक्यूमेंट्री में उनकी लाइफ जर्नी को दिखाया जाएगा. डिज़्नी पर प्रीमियर होने से पहले इसे न्यूयॉर्क में होने वाले ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जाएगा.

2. जेम्स गन की फिल्म 'सुपरमैन लेगेसी' प्री-प्रॉडक्शन मोड में

फिल्म मेकर जेम्स गन ने बताया कि उन्होंने डीसी की फिल्म 'सुपरमैन लेगेसी' के प्री-प्रॉडक्शन पर काम शुरू कर दिया है. जेम्स ना सिर्फ इस फिल्म के राइटर हैं बल्कि मूवी को डायरेक्ट भी कर रहे हैं. गन ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए फिल्म के फ्लोर पर आने की बात कही. फिलहाल जेम्स अपने लास्ट प्रोजेक्ट 'गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं. जो 05 मई को रिलीज़ होने वाली है.

3. अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'एजेंट' का ट्रेलर आ गया

नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'एजेंट' का ट्रेलर आ गया. मूवी में अखिल एक जासूस का रोल कर रहे हैं. अपने रोल के मुताबिक एक्शन और मार-धाड़ करते भी दिखाई दे रहे हैं. सुरेन्द्र रेड्डी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ममूटी भी दिखाई देंगे. फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतर रही है.

4. 'राणा नायडू' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है  

वेंकटेश और राणा दग्गुबाती की सीरीज़ 'राणा नायडू' के दूसरे सीज़न की अनाउंसमेंट हो गई है. इसके पहले सीज़न को खूब पसंद किया गया था. तीन हफ्तों तक ये सीरीज़ नेटफ्लिक्स पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली हिंदी सीरीज़ बनी रही थी. दूसरी पार्ट की कहानी क्या होगी, कास्टिंग में किसे जोड़ा-घटाया जाएगा फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है.

5. इरफान की आखिरी फिल्म 28 अप्रैल को होगी रिलीज़

लेट एक्टर इरफान खान की आखिरी फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स' हिंदी में रिलीज़ होने वाली है. इसे 28 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा. हालांकि फ्रेंच और राजस्थानी भाषा में ये मूवी 2017 में रिलीज़ हो चुकी है. लेकिन हिंदी में इसे अब रिलीज़ किया जा रहा है. जिसकी अनाउंसमेंट बाबिल ने की है.

6. 'किसी का भाई किसी की जान' का राइटर कौन, पता चल गया

सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर में फिल्म के राइटर का कोई नाम नहीं लिखा था. जिसके बाद मेकर्स की ट्रोलिंग शुरू हो गई थी. लेकिन अब खबर आ रही है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को फिल्म सबमिट करते हुए मूवी के राइटर की जगह स्पर्श खेत्रपाल और स्क्रीनप्ले राइटर का क्रेडिट ताशा भांबरा को मिला था. स्पर्श और तारा इससे पहले डायरेक्टर फरहाद सामजी के साथ काम कर चुके हैं.

7. सैफ ने शुरू की जूनियर एनटीआर की NTR30 की शूटिंग

सैफ अली खान ने जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म NTR30 की शूटिंग शुरू कर दी है. सेट से उनकी और जूनियर एनटीआर की एक तस्वीर वायरल हो रही है. कोरताला सिवा की इस फिल्म में सैफ विलेन के रोल में दिखाई देंगे. मूवी की शूटिंग हैदराबाद में हो रही है. फिल्म में जाह्नवी कपूर भी होंगी.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: एटली की 'जवान' की शूटिंग 180 दिनों तक चली, रिलीज़ को लेकर आया अपडेट

Advertisement

Advertisement

()