'आदिपुरुष' की रिलीज़ पोस्टपोन होने पर क्या बोले डायरेक्टर ओम राउत
टीज़र को मिले रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने 'आदिपुरुष' की रिलीज़ डेट चेंज कर दी. अब रिलीज़ डेट पोस्टपोन को लेकर ओम राउत ने बात की है.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों का पूरा लेखा-जोखा आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगा. नीचे पढ़िए फिल्मी दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें.
# आयुष्मान की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज़ पोस्टपोन
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. अनन्या पांडे स्टारर इस मूवी को पहले 07 जुलाई को रिलीज़ किया जाना था मगर अब ये फिल्म 25 अगस्त को रिलीज़ होगी. आयुष्मान ने अपने इंस्टा पर एक फनी पोस्ट शेयर करके नई रिलीज़ डेट की अनाउंसमेंट की.
# KBKJ ने ओपनिंग वीकेंड में कमाए 68 करोड़ रुपए
सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ने तीन दिनों में धुंआधार कमाई कर डाली है. पहले दिन फिल्म ने 15.81 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी. दूसरे दिन इसे 62 परसेंट का जंप मिला. कमाई रही 25.75 करोड़ रुपए. रविवार को फिल्म ने 26.61 करोड़ रुपए बनाए. इससे फिल्म का फर्स्ट वीकेंड टोटल रहा 68.17 करोड़ रुपए. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है.
# मनोज बाजपेयी ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की
मनोज बाजपेयी ने अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसका नाम है 'बंदा'. ज़ी फाइव की इस फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज़ किया जाएगा. मूवी में वो वकील बने हैं. ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म होगी. जिसकी रिलीज़ डेट जल्द अनाउंस की जाएगी.
# अगस्त 2024 में रिलीज़ होगी अजय की मूवी 'सिंघम अगेन'
अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम' अगेन पर काम शुरू होना है. रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर अपडेट आया है. रिपोर्ट्स हैं कि मूवी को 2024 के अगस्त में रिलीज़ किया जा सकता है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.
# 'आदिपुरुष' की रिलीज़ डेट टलने पर बोले ओम राउत
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स की खूब खिल्ली उड़ी. लोगों ने ओम राउत पर गुस्सा निकाला. टीज़र को मिले रिस्पॉन्स के बाद मेकर्स ने 'आदिपुरुष' की रिलीज़ डेट चेंज कर दी. अब रिलीज़ डेट पोस्टपोन को लेकर ओम राउत ने बात की है. एक इंटरव्यू में ओम ने कहा, ''हमें मिले पांच से छह महीने हमारे लिए बहुत ज़रूरी रहे. हमने वो वक्त विजुअल इफेक्ट्स को दिया और उसे बेहतर किया. हर फील्ड में चैलेंजेस हैं और ये हमें मज़बूत बनाता है. खासकर ऐसी फिल्मों के लिए जो इंडिया में अपने तरह की पहली फिल्म है. जिसमें हमने ऐसी टेक्नोलॉजी यूज़ की है जो मार्वल्स और डीसी या 'अवतार' जैसी फिल्मों में इस्तेमाल हुई है.
# ट्विटर यूज़र को उर्वशी रौतेला ने भेजा लीगल नोटिस
उर्वशी रौतेला ने रिव्यूवर और ट्विटर यूज़र उमैर संधू को लीगल नोटिस भेजा है. दरअसल उर्वशी अखिल अक्किनेनी की फिल्म 'एजेंट' में दिखाई दी थीं. इसी फिल्म का रिव्यू करते हुए उमैर ने उर्वशी के खिलाफ कई बातें कहीं. उन पर कई आरोप भी लगाए. जिसके बाद उर्वशी ने ये लीगल एक्शन लिया है.
वीडियो: दी सिनेमा शो :शाहरुख, दीपिका की पठान का झूमे जो पठान को 50 करोड़ बार देखा जा चुका है

.webp?width=60)

