The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • The Cinema Show: from KBKJ advance booking numbers to Diljit Dosanjh performance at coachella fest

'किसी का भाई किसी की जान' की कितनी एडवांस टिकट्स बिकीं?

फिल्म रिलीज़ होने में अभी चार दिन बाकी हैं तो ये टिकट्स के नंबर्स और कमाई के आंकड़ें और भी बढ़ सकते हैं.

Advertisement
pic
17 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023, 06:32 PM IST)
Salman Khan
'किसी का भाई किसी की जान' से एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी डेब्यू कर रही हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह आप नीचे पढ़ सकते हैं.

1. कीनू रीव्स की धांसू फिल्म 'जॉन विक 4' का कलेक्शन

कीनू रीव्स की फिल्म 'जॉन विक चैप्टर 4' इस मूवी सीरीज़ की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. 24 मार्च को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने ग्लोबली 349.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 2,865 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. 'जॉन विक 4' का रिव्यू आप हमारे चैनल पर चेकआउट कर सकते हैं.

2. प्राइम ने अनाउंस की डॉक्यू सीरीज़ 'डांसिंग ऑन द ग्रेव'

अमेज़न प्राइम वीडियो ने पहली क्राइम डॉक्यू सीरीज़ अनाउंस की है. जिसका नाम होगा 'डांसिंग ऑन द ग्रेव'. चार पार्ट्स की इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ में शकीरा खलीली की हत्या की कहानी को दिखाया जाएगा. इस सीरीज़ को 21 अप्रैल से देख सकेंगे.

3. जितेन्द्र के साथ अगली पिक्चर में दिखेंगी श्रिया पिलगांवकर

जितेन्द्र कुमार यानी 'कोटा फैक्ट्री' वाले जीतू भईया जल्द ही श्रिया पिलगांवकर के साथ एमी एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. निखिल अडवाणी की इस फिल्म को सौरभ शुक्ला डायरेक्ट करेंगे. फिलहाल मूवी का नाम तय नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स ये भी हैं कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट की जाएगी.

4. कोचेला में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने दिलजीत

दिलजीत दोसांझ कैलिफोर्निया के कोचेला म्यूज़िक फेस्टिवल में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बन गए हैं. जहां उन्होंने ट्रेडिशनल पंजाबी ड्रेस पहनकर पंजाबी गानों पर परफॉर्मेंस दीं. उनकी इस परफॉर्मेंस को करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने पसंद किया और सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ की.

5. सूर्या की नेक्स्ट मूवी का नाम 'कडुवा', 10 भाषाओं में होगी रिलीज़

नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर सूर्या ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है. जिसका नाम होगा 'कडुवा'. शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का मोशन पोस्टर आ गया है. मूवी में दिशा पाटनी फीमेल लीड रोल प्ले करेंगी. इसे 3डी फॉर्मेट में 10 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा.

6. सलमान की KBKJ के 50 हज़ार से ज़्यादा एडवांस टिकट्स बिके

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के एडवांस टिकट्स धड़ल्ले से बिक रहे हैं. ट्रेडिंग वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 21 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म की अब तक 50 हज़ार से ज़्यादा एडवांस टिकटें बिक चुकी हैं. फिल्म पहले दिन दो से तीन करोड़ रुपए की ओपनिंग ले सकती है. फिल्म रिलीज़ होने में अभी चार दिन बाकी हैं तो ये आंकड़ें अभी और बढ़ भी सकते हैं.

7. समांथा प्रभु की 'शाकुंतलम' ने तीन दिनों में कमाए 9 करोड़ रुपए

समांथा प्रभु की फिल्म 'शाकुंतलम' 14 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. इस माइथलॉजी फिक्शन ने तीन दिनों 8.5 से 9 करोड़ रुपए का बिज़नेस कर लिया है. तीसरे दिन मूवी ने 2 करोड़ रुपए कमाए थे. फिल्म का रिव्यू आपको हमारे चैनल पर मिल जाएगा.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की फिल्म डुनकी और जवान का आपस में क्या कनेक्शन है? टीज़र में हिंट था

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()